बीकानेर : औद्योगिक क्षेत्र की ईएसआई डिस्पेंसरी में नहीं है सीबीसी मशीन श्रमिकों को होती है परेशानी आईएएस महेंद्र खडगावत पहुंचे कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी में पचीसिया ने उठाई सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : औद्योगिक क्षेत्र की ईएसआई डिस्पेंसरी में नहीं है सीबीसी मशीन
श्रमिकों को होती है परेशानी 

आईएएस महेंद्र खडगावत पहुंचे कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी में

पचीसिया ने उठाई सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : औद्योगिक क्षेत्र की ईएसआई डिस्पेंसरी में नहीं है सीबीसी मशीन
श्रमिकों को होती है परेशानी 

आईएएस महेंद्र खडगावत पहुंचे कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी में

पचीसिया ने उठाई सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग

बीकानेर जिला उद्योग संघ स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी नम्बर 2 में संयुक्त शासन सचिव कर्मचारी राज्य बीमा निगम महेंद्र खडगावत पहुंचे | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने खडगावत का स्वागत करते हुए मांग की कि इलाज हेतु आने वाले श्रमिकों के लिए इस डिस्पेंसरी में सीबीसी मशीन की उपलब्धता नहीं है जिसके कारण श्रमिकों को खून की जांच करवाने के लिए अन्य सरकारी संस्थानों में जाना पड़ता है | वर्तमान में इस डिस्पेंसरी में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों का ओपीडी रहता है | बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा पिछले कई दशकों से इस डिस्पेंसरी का रखरखाव किया जाता रहा है और इस डिस्पेंसरी के कारण रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ईएसआई से पंजीकृत श्रमिकों को काफी लाभ मिला है | खडगावत ने बताया कि शीघ्र ही इस डिस्पेंसरी में आवश्यक संसाधनों की पूर्ती करवाई जायेगी और श्रमिकों के हितों में आने वाली हर कमी को दूर किया जाएगा | अध्यक्ष पचीसिया ने खडगावत को बीकानेर जिला उद्योग संघ में एक ही छत के नीचे बीकानेर के 500 वर्षों के इतिहास को दर्शाती आर्ट गैलेरी का अवलोकन करवाया | इस अवसर पर निष्ठा पारख, केदारनाथ अग्रवाल, निर्मल पारख, राजीव शर्मा आदि उपस्थित हुए |

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत