एक और प्रसूता स्वस्थ होकर डिस्चार्ज एक अन्य भर्ती


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

एक और प्रसूता स्वस्थ होकर डिस्चार्ज 
एक अन्य भर्ती 


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


एक और प्रसूता स्वस्थ होकर डिस्चार्ज 
एक अन्य भर्ती 

बीकानेर 17 जून, बुधवार 

पीबीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हुई छह में से दो प्रसूताओं को स्वास्थ्य लाभ होने की स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनमें एक को पहले और एक को अब डिस्चार्ज किया गया । 
जानकारी के अनुसार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल में प्रसूता राहिला को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया है । जबकि सोमवार को एक अन्य प्रसूता को रक्तस्राव के कारण भर्ती किया गया ।

राहिला की स्थिति भर्ती के समय काफी गंभीर थी। उसका हीमोग्लोबिन मात्र 6 ग्राम प्रति डेसीलीटर था तथा यूरिन आउटपुट लगभग शून्य था। स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में गहन उपचार दिया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक भर्ती के समय उसे सांस लेने में परेशानी थी और फेफड़ों में पानी भरने की समस्या भी थी, जो अब पूरी तरह नियंत्रित हो चुकी है। 

पहले से भर्ती 6 में से बाकी 4 में से अन्य दो प्रसूताओं की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है। जबकि आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर उपचाराधीन दो मरीजों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे निगरानी रखे हुए है ।

कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार सहित  अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य एवं डॉ. नीति शर्मा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष खजोटिया, डॉ. सुमन बुडानिया, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. जितेंद्र फलोदिया, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. खेताराम शर्मा तथा निश्चेतन विभाग से डॉ. विशाल एवं श्वसन रोग विभाग के डॉ. रवि चांडक के साथ मेडिसिन आईसीयू स्टाफ, पोस्ट कोविड आईसीयू स्टाफ, डायलिसिस यूनिट स्टाफ एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की संयुक्त टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत