औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता
बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में मनाई खुशी
शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता
बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में मनाई खुशी
बीकानेर, 8 मई।
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने एवं मुख्यमंत्री पद की घोषणा होने पर शुभेंदु अधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी।
श्याम पंचारिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की मजबूती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनसमर्थन का प्रतीक है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश सियाग, तोलाराम कूकना, मोहन ढाल, जसवंत दईया, हेमनाथ जाखड़, राजाराम ओझा, पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी, महेंद्र ढाका एवं पूजा मोहता सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...