औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की दरकार
बार एसोसिएशन, बीकानेर ने एस.पी. को ज्ञापन सौंपा
बीकानेर, 05 मई 2026 मंगलवार
बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में आज जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर को जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि जिला न्यायालय बीकानेर में विभिन्न तारीखों पर असामाजिक तत्वों एवं खतरनाक अपराधियों का आवागमन निरंतर बना रहता है। साथ ही हाल ही में न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकियां भी प्राप्त हुई हैं, जिससे अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं आमजन में भय का वातावरण बना हुआ है। इसके अतिरिक्त न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी अत्यधिक प्रभावित रहती है, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।
बार एसोसिएशन ने मांग की कि न्यायालय समय के दौरान परिसर में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र गार्ड तैनात किए जाएं अथवा गश्त लगवाई जाए तथा नए व पुराने न्यायालय परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु उचित प्रबंध किए जाएं। बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित द्वारा पुलिस अधीक्षक बीकानेर के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के लिये भी धन्यवाद प्रेषित किया गया तथा बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के द्वारा नशे पर किये गये प्रहार से बीकानेर के युवाओं के भविष्य एवं सेहत पर सकारात्म प्रभाव पडेगा।
इस अवसर पर सचिव हेमंत सिंह, उपाध्यक्ष लेखराम धत्तरवाल, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह, भंवर लाल बिश्नोई, सुखदेव व्यास, रूपेंद्र सिंह, रामनिवास विश्नोई, ताराचंद उपाध्याय, मनीष सांखला सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...