औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भगवान नृसिंह जयंती पर विभिन्न स्थानों पर
उत्सव व लीलाएं व मेले, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
भगवान नृसिंह जयंती पर विभिन्न स्थानों पर
उत्सव व लीलाएं व मेले, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
बीकानेर, 30 सितम्बर। भगवान नृसिंह जयंती पर शहर के विभिन्न स्थानों के उनके विभिन्न स्थानों के मंदिर में अभिषेक, पूजन व भक्ति संगीत के आयोजन हुए । अनेक स्थानें पर नृसिंह लीलाएं हुई। गर्मी से तरबतर होते हुए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ नृसिंह लीला व मेला स्थल पर मौजूद थी। मंदिरों के पास पंचामृत, आइसक्रीम व शीतलजल व शरबत की निःशुल्क सेवाएं की गई। विधायक जेठानंद व्यास ने भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न स्थानों की नृसिंह लीलाओं में भागीदारी निभाई।
डागा चौक के भगवान नृसिंह मंदिर में नृसिंह लीला का शताब्दी वर्ष पर विशेष उत्सव हुआ। लमाोटियों का चौक, दम्माणी चौक, नत्थूसर गेट के बाहर, नत्थाणियों की सराय मंें कोडमदेसर भैरव मंदिर के पास, रघुनाथसर कुआं के पास रघुनाथजी के मंदिर के आगे, लालाणी व्यासों के चौक के पास के मनावतों के मोहल्ले, बिन्नाणी चौक की दुजारियों की गली, गोगागेट के अंदर गायत्री माता मंदिर के पास नृसिंह लीलाएं हुई। जस्सूसर गेट के अंदर मोहता परिवार के भगवान नृसिंह मंदिर, जस्सूसर गेट के बाहर मालियों के मोहल्ले के नृसिंहजी के मंदिर में विशेष पूजा, प्रसाद, सत्संग व भक्ति संगीत के कार्यक्रम हुए। नृसिंह लीलाओं में भगवान नृसिंह, हिरणाकश्यप् व भक्त प्रहलाद का स्वरूप् मोहल्ले के ही नागरिकों ने निभाएं । नृसिंह लीला स्थल खानपान की वस्तुओं की अनेक अस्थाई दुकानें लगी थीं ।
पीपल पूर्णिमा आज
बीकानेर, 30 अप्रेल। वैशाख पूर्णिमा पीपल पूर्णिमा व भगवान बुद्ध पूर्णिमा शुक्रवार को दान पुण्य के साथ मर्नाइै जाएगी । अनेक श्रद्धालु गंगाजल मिश्रित जल से घर पर तथा कोलायत, पुष्कर व हरिद्वार आदि तीर्थ स्थलों पर स्नान करेंगे। पिछले एक माह से चल रहा बैसाख स्नान ध्यान व पीपल पूजन का दौर भी शुक्रवार को संपन्न होगा।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...