औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर के 40 स्कूलों को गुरुवार को सौगात मिलेगी
मंत्री मेघवाल का ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
बीकानेर के 40 स्कूलों को गुरुवार को सौगात मिलेगी
मिलेंगे सवा करोड़ रुपए के स्मार्ट बोर्ड-फर्नीचर
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में शिक्षा विभाग को सौंपे जाएगे समस्त संसाधन
मेघवाल की पहल पर सीएसआर मद से हुडको करवाएगा उपलब्ध
मंत्री मेघवाल का ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
बीकानेर, 13 मई।
केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर को एक और सौगात देने जा रहे हैं। उनकी अनुशंसा और पहल पर जिले के 40 राजकीय विद्यालयों में डिजिटल कक्षा बोर्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक विद्यालय के पचास-पचास विद्यार्थियों के लिए आरामदायक फर्नीचर (डयूल डेस्क) भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री की अभिशंषा पर यह सभी व्यवस्थाएं आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) द्वारा काॅरपोरेट सोशल रिसपोन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद के तहत किया जाएगा। जिस पर लगभग सवा करोड़ रुपए व्यय होंगे।
गुरुवार को मंत्री मेघवाल का ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरूवार प्रातः 7ः20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे प्रातः 10 बजे सुजानदेसर में सीएसआर फंड से निर्मित डिजिटल कक्षाओं और राउमावि भवन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे पीबीएम अस्पताल में ब्रेकीथेरेपी यूनिट का उद्घाटन करने के बाद शाम 5 बजे देशनोक में सांसद निधि से निर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दौरे के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भी भाग लेगें। रात्रि 10ः20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया हों, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में 65 इंच का स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे बीकानेर संसदीय क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल बोर्ड से बच्चे अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ सकेंगे तथा पाठ्यक्रम को अधिक बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
प्रत्येक पंचायत समिति के विभिन्न स्कूलों को मिलेंगे स्मार्ट बोर्ड
मेघवाल ने बताया कि हुडको द्वारा जिले के 40 स्कूलों को यह सामग्री दी जाएगी। इसमें बीकानेर पंचायत समिति के दस, श्रीडूंगरगढ़ के सात, लूणकरणसर और कोलायत के छह-छह, खाजूवाला, नोखा के चार, पांचू और पूगल के दो-दो तथा बज्जू खालसा का एक विद्यालय सम्मिलित है।
गुरुवार को शिक्षा विभाग को करेंगे समर्पित
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 14 मई को यह सभी संसाधन शिक्षा विभाग को समर्पित करेंगे। इसके लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुजानदेसर में कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां केन्द्रीय मंत्री द्वारा एक लैब का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही हुडको के अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा यह संसाधन केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में शिक्षा विभाग को सौंपे जाएंगे। इस दौरान सभी संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधान मौजूद रहेंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...