औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेज
कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को 14 मई को होगा साड़ी वितरण
बीकानेर।
लखोटिया चौक, बीकानेर द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली जाने वाली विशाल कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समिति के अनुसार यह साड़ी वितरण कार्यक्रम 14 मई 2026, गुरवार को शाम 6 बजे नृसिंह गार्डन, बीकानेर में आयोजित होगा। कलश यात्रा में भाग लेने वाली सभी महिलाओं से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
आयोजन से जुड़े राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि श्री सुशील जी आसेपा–जोधपुर वालों के मुखारविंद से होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक प्रवचन, भजन एवं विभिन्न आध्यात्मिक आयोजन भी होंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं तथा शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है।
यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर)
यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर)





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...