औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : ट्रेन में मृत अवस्था में मिला व्यक्ति
बीकानेर : ट्रेन में मृत अवस्था में मिला व्यक्ति
वाशिंग लाइन में खड़ी थी अवध आसाम गाड़ी
बीकानेर 24.01.2026 शनिवार
शनिवार को सुबह क़रीब 10.15 बजे ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान को सूचना मिली कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन वाशिंग लाइन में खड़ी अवध आसाम गाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति सोया हुवा मृत अवस्था में मिला है।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान सोयब भाई, मो जुनैद व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के मौके पर पहुँचे ।।
उनके मुतालिक संबंधित रेलवे थाना पुलिस की जाँच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेजाकर डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है ।
शिनाख्त के प्रयास पुलिस द्वारा जारी है ।
खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी
हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई ।।
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर
राजकुमार खड़गावत, मो जुनैद,
ताहिर हुसैन, रमजान,मो सतार,रॉबिन आदि।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...