औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
वार मेमोरियल, बीकानेर : सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया
वार मेमोरियल, बीकानेर : सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया
२३ जनवरी २०२६ को वार मेमोरियल , पब्लिक पार्क, बीकानेर में महान् स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल (से नि) हेम सिंह जी शेखावत,सेना मैडल व भाजपा महिला बीकानेर शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बीकानेर जिला ईकाई के अध्यक्ष , सार्जेंट (से नि) टोडा राम गोलिया, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर (से नि) गजेंद्र सिंह राठौड़,जे डब्ल्यू ओ(से नि), कोषाध्यक्ष नन्दलाल ढाका, वारंट ओफिसर(से नि) अखेचन्द सोलंकी , सार्जेंट (से नि) त्रिलोक सिंह मंडीवाल, सार्जेंट (से नि) चेतराम मटोरिया,पी ओ (से नि) भंवरलाल पलसानिया, कैप्टन (से नि) रामरतन कटारा, सुबेदार (से नि) सुभाष राबिया, सुबेदार (से नि) लिखमाराम बिजारणियां,श्री प्रदीप सिंह चौहान,श्री महेंद्र पाल भंवरिया, श्री बजरंग लाल लोयल ,हवलदार (से नि) मोतीलाल, श्री डी के बाठला,श्री डी सी बाठला , श्री महेंद्र कुमार, श्री गोविंद राम , श्री अमर सिंह भाटी, श्री के ए पठान, श्री कैलाश चंद्र, श्री गणेश चौधरी, श्री सुनिल बिस्सु, श्री दीपक राम उपस्थित रहें। परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
इसके साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक, डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के एन सी सी विद्यार्थी स्टाफ श्री लालचन्द जी भी उपस्थित रहे। सार्जेंट टोडा राम गोलिया ने सभी आगंतुकों को स्वागत व अभिनंदन भाषण दिया , कर्नल हेम सिंह जी शेखावत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए तथा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सुमन जी छाजेड़ ने बड़े प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। जे डब्ल्यू ओ नन्दलाल जी ढाका ने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए, श्री बजरंग लाल लोयल ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में सुभाष चंद्र जी बोस के अविस्मरणीय योगदान को याद किया,श्री पवनजी चोहिल ने बड़ा जोशीला व प्रेरणादायक भाषण दिया,श्री के ए पठान ने देश भक्ति का जोशीला गीत सुनाया, श्री प्रदीप सिंह चौहान ने एक देश भक्ति का जोशीला गीत सुनाया,अन्य सभी वक्ताओं ने भी अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गीत का सामूहिक गायन किया गया तथा चाय-पानी के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...