औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अपैक्स-टाइम, बीकानेर : टाइम बैंक का निःशुल्क चिकित्सा शिविर अपेक्स हॉस्पिटल में सम्पन्न
अपैक्स-टाइम, बीकानेर : टाइम बैंक का निःशुल्क चिकित्सा शिविर अपेक्स हॉस्पिटल में सम्पन्न
टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर की मासिक बैठक एवम् निःशुल्क चिकित्सा शिविर अपेक्स हॉस्पिटल, बीकानेर (टाइम बैंक ऑफ इंडिया के एमओयू पार्टनर) में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम के प्रारंभ में एडमिन श्याम सुन्दर सुथार ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया की मूल अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि टाइम बैंक में सेवा का आदान-प्रदान, समय का सम्मान बिना धन के, केवल सेवा से किया जाता है । उन्होने बताया कि टाइम बैंक में ना कोई सदस्यता शुल्क, ना कोई सेवा शुल्क, एकदम फ्री, इसमें केवल आपके कीमती समय का आदान प्रदान किया जाता है । टाइम बैंक ऑफ इंडिया (पंजीकृत ट्रस्ट) एक राष्ट्रीय अभियान है जो स्वैच्छिक सेवा के लिए समय को मुद्रा मानता है। आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अपेक्स हॉस्पिटल निःशुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर की जाँच एवम् के डा. राजेन्द्र बिश्नोई द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया गया । कार्यक्रम में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग के साथ सीपीआर विधि पर विस्तृत प्रकाश डाला व डमी के माध्यम से समुचित प्रशिक्षण दिया । इस अवसर पर हॉस्पिटल अधीक्षक डा. गुरजीत कौर ने अपेक्स हॉस्पिटल, बीकानेर में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी देते हुए टाइम बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए एमओयू के अधीन उनके सदस्यों को उपलब्ध विशिष्ट सुविधा एवम् रियायतों पर प्रकाश डाला व डॉक्टर्स टॉक के दौरान डेन्टल हेल्थ (ओरल हाइजिन) बाबत विस्तार से बताया । अस्पताल प्रशासन द्वारा इस शिविर में सह्भागिता के लिए उपस्थितों के प्रति व एडमिन सुथार द्वारा अपेक्स हॉस्पिटल चिकित्सक व स्टाफ कके डॉक्टर ध् स्टाफ के आभार प्रदर्शित किया । कार्यक्रम में टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चेप्टर के श्याम सुन्दर सुथार (एडमिन), एम. के. गुप्ता, आर के शर्मा, मेवा सिंह, विनोद कुमार शर्मा, चन्द्र शेखर आचार्य, मांगी लाल सेवग, नीरज चौहान, सुनील गुप्ता, अनुराग नागर, कल्याण राम सुथार, श्रीमती सुनीता सुथार के अलावा श्रीमती पुष्पा सहित डा. गुरजीत कौर, डा. राजेन्द्र बिश्नोई, डा. भानु प्रकाश जयराम, मोहित दीक्षित, योगेश पंवार एवम् सपोर्ट स्टाफ ने सह्भागिता की।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...