औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर शहर के मुख्य चौराहे का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम से करने का प्रस्ताव पारित
कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती कार्यक्रम
बीकानेर शहर के मुख्य चौराहे का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम से करने का प्रस्ताव पारित
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात और सैन समाज, बीकानेर के जागरूक युवाओं ने आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती स्थानीय गांधी पार्क में मनाई।
जयंती समारोह की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
जयंती समारोह को सैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल ग़ेदर, डॉ. अशोक भाटी, भंवरलाल जांगिड़, एडवोकेट श्रवण मंगलाव और मूल ओबीसी के पैरोकार मिलन गहलोत ने भी संबोधित किया।
सैन बंधुओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन को आत्मसात करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित सैन समाज और कामगार वर्ग के प्रतिनिधियो ने बीकानेर शहर के किसी एक मुख्य चौराहे का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम से करने का प्रस्ताव पारित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया को अवगत करवाते हुए सहयोग मांगा।
श्याम पंचारिया ने कर्पूरी के विचारों को आचरण में लाने का आव्हान किया करते हुए कर्पूरी ठाकुर के नाम से स्टेच्यू और मार्ग की मांग पर सकारत्मक आश्वासन दिया।
सैन समाज के एड. गुलाब चन्द मारू, सत्यप्रकाश मारू, कमल सैन, विजय कुमार वर्मा, मघाराम नाई, गिरिराज मारू, एड. अशोक कुमार मारू, नितिन मारू, सुनील भाटी, अशोक नाई गुसाईसर, सीताराम भाटी, पुखराज सैन, प्रताप मारू, मुकेश सैन, गौरीशंकर नाई सिंथल, ललित गौड़, ओमजी डीजे वाले, ओमप्रकाश सैन गजनेर सहित सैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड. श्रीभगवान मारू ने आभार व्यक्त किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...