औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
27 जनवरी 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 जनवरी 2026 को बीकानेर के दौरे पर रहेंगे
शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय बीकानेर के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
बीकानेर, 27 जनवरी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 जनवरी (बुधवार) को बीकानेर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर हवाई मार्ग के ज़रिए बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
चौहान दोपहर 3 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज में भावना मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात श्री चौहान, देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। सायं 6 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आईसीएआर के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
समीक्षा बैठक सम्पन्न होने के बाद शिवराज सिंह चौहान रात्रि 8 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...