औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
26 जनवरी 2026 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
पूरे बीकानेर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह
मुख्य समारोह में मंत्री गोदारा ने किया ध्वजारोहण
संभागीय आयुक्त कार्यालय, निदेशालय, अकादमी, रेलवे, मेडिकल कॉलेज, अकादमी, जनसंपर्क कार्यालय, रानी बाजार, धोबीतलाई, स्कूलों, कॉलेजों, विवि, राजनीतिक दल कार्यालयों सहित विभिन्न विभाग कार्यालयों, संस्थानों में फहराया तिरंगा
उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की झांकी रही प्रथम स्थान पर
पूरे बीकानेर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह
मुख्य समारोह में मंत्री गोदारा ने किया ध्वजारोहण
संभागीय आयुक्त कार्यालय, निदेशालय, अकादमी, रेलवे, मेडिकल कॉलेज, अकादमी, जनसंपर्क कार्यालय सहित विभिन्न विभाग कार्यालयों, संस्थानों में फहराया तिरंगा
उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की झांकी रही प्रथम स्थान पर
बीकानेर, 26 जनवरी। 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक सफेद कपोत एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर खुशहाली, समृद्धि एवं समरसता का संदेश दिया गया। लगातार ...👇 नीचे पढ़ें
लगातार ... मुख्य समारोह
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि श्री गोदारा ने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। राज्यपाल का संदेश एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव द्वारा पढ़कर सुनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री गोदारा ने वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सफलतम लोकतंत्र के रूप में आज हम अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज पूरी दुनिया भारत और भारतीयों की क्षमता का लोहा मान रही है।
शहीदों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 4.5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के साथ भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।जल्द ही हम जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।
श्री गोदारा ने कहा कि पिछले 11 सालों में देश में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया गया। देश में नक्सलवाद को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। देश 2047 में विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान भी विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक़ल पर नकेल से आमजन में सरकार पर विश्वास बढ़ा है। पहली बार 1 लाख नौकरी का कैलेंडर जारी किया गया।22 जिलों में किसानों को दिन में 6 घंटे बिजली दी जा रही है। ज़िले के विधायकों को पहली बार सड़को के लिए 15-15 करोड़ रू दिए गए। चिकित्सा, पशु चिकित्सा इत्यादि प्रत्येक क्षेत्र को सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण से किसानों को 1 से डेढ़ बारी का इजाफा हो सकेगा। टूरिज्म, उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
श्री गोदारा ने कहा कि बीकानेर में बीडीए की स्थापना से शहर का विस्तार होगा। लोगों को सुविधाएं मिलेगी। अमृतसर से गांधीनगर भारतमाला ज़िले के लिए लाइफलाइन बन चुकी। जिला कलेक्टर के नवाचार बीकानेर चिल्ड्रेन फेस्टिवल आजू गूजा का मुख्यमंत्री भी प्रशंसा कर चुके हैं। हम सब मिलकर बीकानेर को विकसित जिला बनायेंगे।
*उत्कृष्ट कार्य करने वाली 46 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान*
समारोह में सामाजिक सेवा, खेल, कला, संस्कृति एवं राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 46 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
श्री डूंगरगढ़ की श्री गोपाल गोशाला को उत्कृष्ट गोशाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
*मार्च पास्ट के जरिए दिया अनुशासन का संदेश*
मार्च पास्ट में प्लाटून कंमाडर श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में आरएसी की तीसरी बटालियन, प्लाटून कंमाडर श्रीमती अनीता कुमारी के नेतृत्व में आरएसी की दसवीं बटालियन, श्री कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में अरबन होमगार्ड, श्री रामेश्वर लाल के नेतृत्व में
बोर्डर होमगार्ड, एसआई श्री सुरेश भादू के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस पुरूष, प्लाटून कंमाडर श्रीमती सीमा के नेतृत्व में महिला पुलिस, आईना गोदारा के नेतृत्व में एनसीसी महिला, मोहित स्वामी के नेतृत्व में एनसीसी पुरुष व भूमिका के नेतृत्व में महारानी स्कूल एनसीसी , सुहाना के नेतृत्व में स्टूडेंट पुलिस कैडेट, रवीना के नेतृत्व में गाइड, ऋषिता गुर्जर के नेतृत्व में सोफिया व अभिषेक परिहार के नेतृत्व में बीबीएस स्कूल समेत कुल 13 टुकड़ियों ने कदमताल कर राष्ट्र निर्माण में एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने घोष वादन की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आखिर में आर्मी की 8 इन्फैंट्री ब्रिगेड के पाइप बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति दी। महारानी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी।
*करीब 1300 बच्चों ने दी व्यायाम, योग, भारतीयम, सामूहिक नृत्य की भव्य प्रस्तुति*
इस दौरान सीडीईओ श्री महेंद्र कुमार शर्मा व डीईओ माध्यमिक श्री किशन दान चारण के मार्गदर्शन में करीब 1300 बच्चों ने व्यायाम, योग, भारतीयम, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। श्री अनिल बोड़ा, श्री रामकुमार पुरोहित व श्री सुशील स्वामी निर्देशन में 16 विभिन्न स्कूलों के 450 बच्चों ने व्यायाम, श्रीमती ऋतु शेखावत, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा व स्नेहलता रावत के निर्देशन में 12 स्कूल की 400 छात्राओं ने भारतीयम,श्री श्याम राज शर्मा, श्री गुलाबचंद व श्री संतोष कुमार नायक के निर्देशन में 07 स्कूलों के 250 बच्चों ने योग व महारानी स्कूल की 200 छात्राओं ने नृत्य निर्देशिका डॉ वीणा जोशी के निर्देशन में सामूहिक नृत्य और श्रीमती रितु शर्मा, श्री सोमेश जावा, श्री जसदेव सिंह व जाकिर हुसैन के निर्देशन में आरएसवी स्कूल के बच्चों ने सामूहिक वाद्य यंत्र व गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी।
*कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति*
इस दौरान संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस श्री हेमंत शर्मा, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर, कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती शांता चौधरी, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी श्री रमेश देव, एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़, एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिमा कसाना, आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी श्री संजय पुरोहित, सहायक पर्यटन अधिकारी श्रीमती नेहा शेखावत, आईजीएनपी द्वितीय की लेखाधिकारी श्रीमती गुंजन चोपड़ा ने किया।
*स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की झांकी रही प्रथम स्थान पर*
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से कुल 12 झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की झांकी प्रथम, वन विभाग की द्वितीय एवं जिला परिषद की झांकी तृतीय स्थान पर रही। झांकियों में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा एक जिला एक उत्पाद, कृषि विभाग द्वारा कृषि में नवाचार, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सशक्त नारी-समृद्ध कृषि, जिला परिषद द्वारा विकसित भारत जी-राम-जी, वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान-टिब्बा स्थिरीकरण, नगर निगम द्वारा रेड्यूज, रीयूज, रिसाइकिल एवं सतत जीवन शैली, बीडीए द्वारा स्मार्ट विकास, परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, निर्वाचन विभाग द्वारा एसआईआर जागरूकता, सतत विश्वास, समग्र शिक्षा द्वारा व्यावसायिक शिक्षा, साक्षरता एवं सतत शिक्षा द्वारा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया गया। वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान, टिब्बा स्थिरीकरण, नगर निगम द्वारा रेड्यूज, रीयूज, रिसाइकिल एवं सतत जीवन शैली, बीडीए द्वारा स्मार्ट विकास, परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, निर्वाचन विभाग द्वारा एसआईआर जागरूकता, सतत विश्वास, समग्र शिक्षा द्वारा व्यावसायिक शिक्षा, साक्षरता एवं सतत शिक्षा द्वारा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम झांकी का प्रदर्शन किया गया। दर्शक दीर्घा से तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी झांकियों को सराहना मिली।
*शिक्षा निदेशालय परिसर में परम्परागत तरीके से मनाया गणतंत्र दिवस, निदेशक श्री शैलेंद्र देवड़ा के किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित*
बीकानेर, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय परिसर में शिक्षा निदेशक श्री शैलेंद्र देवड़ा ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर श्री देवड़ा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि गणतंत्र दिवस का यह ऐतिहासिक दिवस हमें संविधान के मूल मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व की स्मृति कराता है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग, विशेष रूप से निदेशालय, राज्य की शिक्षा नीति का केंद्र है, जहाँ लिए गए निर्णय विद्यालयों, शिक्षकों, कार्मिकों तथा विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा प्रदान करते हैं, इसलिए विभाग की भूमिका सिर्फ प्रशासनिक न होकर सामाजिक एवं नैतिक दायित्व से भी जुड़ी हुई है।
निदेशक ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का हित है अतः प्रत्येक योजना, आदेश एवं निर्णय का मूल उद्देश्य विद्यार्थी कल्याण होना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था की सफलता केवल कक्षा शिक्षण तक सीमित नहीं है। शिक्षक जहां शैक्षणिक विकास में योगदान देते हैं, वहीं कार्यालयी एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिक प्रशासनिक शुचिता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक (शैक्षिक) श्री राजकुमार, संयुक्त निदेशक श्रीमती कमला कालेर, उपनिदेशक (प्रशासन) माध्यमिक शिक्षा श्रीमती वीणा सोलंकी सहित विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
*इन कार्मिकों का हुआ सम्मान*
इस अवसर पर निदेशक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत 21 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री पुष्कराज प्रजापत, श्री सुनील स्वामी, श्री भजन लाल बिश्नोई, श्री लियाकत समेजा, श्री किशन पुरोहित, श्रीमती रेखा राठौड़, श्री अरुण कुमार तिवाड़ी, श्री विजय शर्मा, श्रीमती सीमा हर्ष, श्री भैरू रतन छीपा, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री राजेश कुमार मोदी, श्री देवेंद्र पारीक, श्री श्रवण कुमार बिश्नोई, श्रीमती इंद्रा व्यास, श्रीमती विनिता सारण, सुश्री निशा सोलंकी, श्रीमती ज्योत्सना स्वामी, श्री शंकर पुरोहित, श्री आदित्य व्यास एवं श्री नवनीत कुमार बोहरा सम्मिलित रहे।
निदेशक ने संविधान निर्माताओं एवं राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए 'जय हिंद, जय भारत' के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
*राजस्थानी भाषा अकादमी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित*
बीकानेर, 26 जनवरी। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रगान के उपरांत राष्ट्रगीत का भी गायन किया गया।
समारोह में केवलिया ने कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास तथा मायड़ भाषा के उन्नयन के लिए हम पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ हरसंभव प्रयास करें। इस अवसर पर अकादमी कार्मिकों व अन्य लोगों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत व कविताएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान अंजली टाक, केशव जोशी, आदित्य व्यास, कानसिंह, मनोज मोदी, युधिष्ठिर उपाध्याय, धनराज सिंह, सुखदेव आदि उपस्थित थे।
*जनसंपर्क कार्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस, किया ध्वजारोहण*
बीकानेर, 26 जनवरी। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में गणतंत्र दिवस परम्परागत रूप से मनाया गया। उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक परम नाथ सिद्ध, सूचना सहायक आनंद सिंह बिदावत सहित कार्यालय के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
*संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने किया ध्वजारोहण*
बीकानेर, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने संभागीय आयुक्त कार्यालय और संभागीय आयुक्त निवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिरीक्षक पुलिस श्री हेमंत शर्मा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, संयुक्त निर्देशक (सांख्यिकी) ओपी महावर, संस्थापन अधिकारी चेतन आचार्य, निजी सहायक मोहित जोशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
*जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट, बीडीए और कलक्टर निवास पर किया ध्वजारोहण*
बीकानेर, 27 जनवरी। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जिला कलक्टर कार्यालय, जिला कलक्टर निवास तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन सुरेश कुमार यादव, अतिरिक्त कलक्टर नगर रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी महिमा कसाना, आरएएस रणजीत बिजारणियां, वरिष्ठ निजी सहायक आशानंद कल्ला सहित कलक्ट्रेट एवं बीडीए के कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा देश को आजादी दिलाने वाले करोड़ों देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का आह्वान किया ।
*कृषि विभाग ने हर्षोल्लास से मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस*
*कृषि भवन परिसर में लहराया तिरंगा*
26 जनवरी, बीकानेर। कृषि विभाग द्वारा उत्साह व उल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस बनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम कृषि भवन परिसर में उप निदेशक, सिंक्षेंवि दीपक कपिला के आतिथ्य में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताया, उपनिदेशक कृषि रसायन दर्शन सिंह छाबा, आनन्द कुमार हटीला, प्रहलाद देवड़ा, रमेश भाम्भू, अशोक कुमार साहू, अशोक व्यास, देशराज, मेघराज, शैलेन्द्र, मोहनलाल, प्रेम कुमार, शिव लाल, राजेन्द्र पहाड़िया, धीरज व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
एसकेआरएयू
*समारोहपूर्वक मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, कुलगुरु ने ध्वज फहराया मार्चपास्ट के ली सलामी*
*कृषि और किसान के सतत विकास के लिए वैज्ञानिकों से शोध, अनुसंधान पर उत्कृष्टता से कार्य करने का किया आह्वान*
*उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान*
बीकानेर, 26 जनवरी ।77वां गणतंत्र दिवस स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी सहित अन्य डीन डायरेक्टर्स की गरिमामय उपस्थित रही। देश के वीर शहीदों के बलिदान को नमन कर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कुलगुरु डॉ दुबे ने कहा कि राष्ट्र निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। खेती और किसान सतत विकास के केंद्रीय स्तंभ के रूप में सामने आए हैं, ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कृषि वैज्ञानिक कृषि में शोध, अनुसंधान और तकनीक को मजबूत बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि एग्री बिजनेस के बीच 14 विद्यार्थियों तथा 9 शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त हुए हैं यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि है विद्यार्थियों के हित में शीघ्र ही प्लेसमेंट सेल की स्थापना की जाएगी। नई शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय द्वारा कौशल विकास पर सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अखिल भारतीय समन्वय विकास की 15 परियोजनाएं तथा दो राष्ट्रीय अनुसंधान परियोजनाएं यहां संचालित की जा रही है। निजी कंपनियों व विभागों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कोर्स प्रारंभ किए गए हैं। हर्बल गार्डन तथा मशरूम उत्पादन के लिए एक करोड़ 35 लाख की परियोजना स्वीकृत है। संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए काजरी जोधपुर के साथ हुई एम ओ यू स्वीकृत किया गया है। कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय के समक्ष कई चुनौतियां हैं जिनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। मानव संसाधन की कमी दूर करने की दिशा में भी जल्द काम किया जाएगा। उन्होंने वैज्ञानिकों , कार्मिकों और विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों और कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया।
*इनका हुआ सम्मान*
कार्यक्रम में डॉ अमर सिंह गोदारा को सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक की पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रिसर्च पेपर प्रकाशित होने पर डॉ एम एल रैगर, डॉ ए एल यादव तथा डॉ विकास शर्मा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक स्टाफ के रूप में राम प्रकाश, ब्रिज सिंह मीणा, बृजेंद्र त्रिपाठी तथा महावीर प्रसाद तिवारी का सम्मान किया गया । कृषि, बागवानी, केंचुआ खाद, नवीन तकनीक के उपयोग , संरक्षित खेती, खजूर उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसान मग सिंह राजपुरोहित, सुशील बिश्नोई, धर्मवीर खीचड़ ,निसार खान, दीपक कुमार, राम सिंह बिश्नोई तथा अनिल संतानी का सम्मान किया गया।
जेट कोऑर्डिनेटर के रूप में अनुसंधान निदेशक डॉ विजय प्रकाश, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ के सी बैरवा, डॉ कुलदीप शिंदे, डॉ अर्जुन लाल यादव , महावीर तथा जीवराज को सम्मानित किया गया।
*बीकानेर रेल मंडल पर हर्षोल्लास से मनाया 77 वाँ गणतंत्र दिवस, मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*
बीकानेर मंडल के रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया I इस शुभ अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक महोदय ने राष्ट्रगान के पश्चात् रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट गाइड की परेड का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने बीकानेर रेल मंडल की अर्जित उपलब्धियां तथा कार्य निष्पादन संदेश पढ़ा, उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलकर्मियों को शुभकामनाएं दी । मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए बताया की उनके बलिदानों के फलस्वरुप ही हमें आजादी मिली है, जिससे आज देश खुशहाल एवं उन्नत राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहां है, उन्होंने बताया कि बीकानेर रेल मंडल के कर्मठ कर्मचारियों की बदौलत रेलवे आय में लगातार वृद्धि हो रही है । मंडल रेल प्रबंधक महोदय गौरव गोविल ने बताया कि सुगम रेल संचलान हेतु, बीकानेर मंडल पर ट्रैक को संरक्षित करने के लिए अनुरक्षण कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है तथा यात्री सुविधा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्टेशनों पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने सहित अनेक कार्य किये जा रहे हैं l यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए, बीकानेर रेल मंडल पर 25 सितम्बर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बाँसवाड़ा से वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल शुभारम्भ किया गया l मंडल रेल प्रबन्धक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मंडल के 22 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य हो रहा है, जिसके अंतर्गत मंडल के 02 स्टेशनों (मंडी डबवाली व गोगामेडी) का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री जी ने 22.05.25 को कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया l वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारम्भ किया जा चुका है l आवश्यकता अनुसार स्पेशल गाड़ियां भी चलाई गई है, कुछ गाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है साथ ही यात्रियों की संरक्षा, सुरक्षा, समय पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने बताया कि बीकानेर मंडल में 100% विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे गाड़ियों की गति सीमा बढी है । मंडल पर दोहरीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है, इसके अंतर्गत रतनगढ़ से दूधवाखारा तक 72 किमी. एवं मनहेरू- भिवानी 13 किमी. ट्रैक-का दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण होगा l
बीकानेर मंडल पर कार्यरत खिलाडियों ने उत्कृष्ट कर मंडल का नाम रोशन किया है- इस क्रम में कुमारी नूपुर ने कजाकिस्तान में आयोजित हुई वर्ल्ड रैंकिंग बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में, देहरादून में आयोजित 15 वीं वूमैन आल इंडिया पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में श्रीमती रेखा आचार्य और प्रियादर्शी बिशोई ने क्रमश: स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त कर मंडल का गौरव बढ़ाया है l कुलदीप मलिक और दिशा दहिया ने भी अहमदाबाद में आयोजित सीनीयर नेशनल रेसलिंग चैम्पियनशिप में मैडल प्राप्त किया है, इसके अतिरिक्त मंडल द्वारा लगातार 7 वीं बार सफलतापूर्वक अंतर रेलवे रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जिसमें 8 जोन के लगभग 120 खिलाडियों ने भाग लिया है l
मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा,अपने विभागीय क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इनाम वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया, जिनमें छोटे बच्चे भी सम्मिलित थे। इस समारोह में बीकानेर रेल मंडल के रेलकर्मी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई एवं रेल रक्षक दल के द्वारा आपात स्थिति से निपटने हेतु कम समय में किए गए कार्य सराहनीय थे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने ट्रेड यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
समारोह के सफल आयोजन हेतु मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों की घोषणा की गई।
इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबन्धक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) विष्णु चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) देवकिशन कुम्हार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी कुँअर पाल मीना, निशांत कुमार, निजी सचिव धीरज थानवी, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
26.01.2026
77वें गणतंत्र दिवस पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने फहराया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज
बीकानेर, 26.01.26
जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर द्वारा आज भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के महान पर्व पर एक भव्य एवं गरिमामय समारोह रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में प्रातः 10ः15 बजे आयोजित हुआ। समारोह में अध्यक्ष बिशनाराम सियाग द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता तथा भारतीय संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया तथा देश भक्ति के नारे लगायें।
इस अवसर पर सियाग ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। हमारा गणतंत्र विभिन्न धर्मों, भाषाओं और बोलियों का संगम है तथा हमें संविधान के मूल मूल्यों, न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व का भाव जगाता है। आज गणतंत्र पर हमले हो रहे हैं। संविधान की बदौलत सत्ता में आने वाले ही आज संविधान को कमजोर कर रहे हैं। गणतंत्र ने हमें मतदान का अधिकार दिया, लेकिन अब वोट काटे जा रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग कमियां सुनना नहीं चाहते। गणतंत्र में शंकराचार्य का अपमान हो रहा है। सनातन पर भी प्रहार किए जा रहे हैं। जो खुद अपनी डिग्री नहीं दिखा पाए, वे शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांग रहे हैं।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, महिला कांग्रेस देहात व शहर अध्यक्ष शान्ति बेनिवाल व शशिकला राठौड़, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, अल्पसंख्यक विभागाध्यक्ष सत्तु खां, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुषमा बारूपाल, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवणकुमार रामावत, डॉ. प्रीति मेघवाल, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष मकसूद अहम्मद, मुखराम धतरवाल, इकबाल मलवान, विजय सिंह शेखावत, महेन्द्र कूकणा, केदारमल कठातला, पूनम चन्द भाम्भू, प्रेम प्रकाश सारण, गिरधारीलाल प्रजापत, एड. नन्दराम कासनिया, एड. प्रेम गोदारा, एड. संजय गोयल, एड. मनोज नायक, हरीराम जनागल, गिरधारीलाल कूकणा, दिनेश मीणा, याकूब अली कल्लर, पन्नाराम नायक, ओमप्रकाश सियाग, पन्नालाल मेघवाल, एजाज अहमद पठान, हाजिर खां, जाकिर हुसैन, मालचन्द कस्वां, नारायण पारीक, गजानन्द कूकणा, मनोज कूकणा, अशोक कूकणा, दलीप मान, चुन्नीलाल देवड़ा, कमल गोयल, कामेश्वरप्रताप सिंह, सलमान पंवार, अब्दुल रहमान लोदरा, रामसिंह मेघवाल, आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।
’बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण व प्रतिभा सम्मान समारोह’
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, बीकानेर की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में पूरी टीम के साथ गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित अतिथियों एवं प्रतिभाओं में श्री ऋषि सुधांशु पाण्डेय (RAS), उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण बीकानेर, शल्य चिकित्सा विभाग डॉ. भूपेन्द्र शर्मा , प्राचार्य, एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर डॉ. नजमुल हसन, एसोसिएट प्रोफेसर, एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर एडवोकेट अजय पुरोहित, अध्यक्ष, बार काउंसिल, बीकानेर श्री धीरेंद्र शेखावत, थानाधिकारी, कोटगेट, बीकानेर, रमेश पुरोहित शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त श्री पियूष सोढ़ी को मलेशिया में आयोजित मिस्टरदृमिस यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग चौंपियनशिप में क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण तथा वॉरियर्स श्रेणी में रजत पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। श्रीमती रमणदीप सोढ़ी जी को इसी प्रतियोगिता में वूमेन फिगर एवं ग्लैमर श्रेणी में रजत तथा मोनोकिनी श्रेणी में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
भारतीय कंपनी सचिव संस्थांन के बीकानेर चैप्टर द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 का आयोजन किया गया I
बीकानेर चैप्टर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया
बीकानेर चैप्टर की अध्यक्षा सी ऐस खुशबु कोठारी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी प्रोफेशनलस एवं छात्रों को 77वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी I
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कंपनी सचिवों एवं छात्रों को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए I
प्रोफेशनल्स को अपने क्षेत्र में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठां के साथ कार्य करें जिस से देश के विकास में हमारे प्रोफेशन की भागीदारी हो सके I
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कंपनी सेक्रेटरी गिरिराज जोशी (चैप्टर समिति सचिव) ने कहा कि बीकानेर चैप्टर भविष्य में मेंबर्स एवं स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है सबसे निवेदन है कि कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले I
कार्यक्रम को सफल बनाने में चैप्टर स्टाफ ने अपना योगदान दिया
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा ने सभी उपस्थित लोगो को धन्यवाद दिया
रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति ने किया झंडारोहण व पुरस्कृत
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति, बीकानेर द्वारा होटल मरूधर पैेलेस में प्रातः झंडारोहण किया गया इसके आयोजित बाद बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया । इस अवसर पर सचिव आर के शर्मा ने मोहल्ला विकास समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । संचालन करते हुए कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री सहित देवी सिंह बीका, श्रीमती पूनम कौड़ा ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ गणतंत्र दिवस पर देश के विकास के बारे में बच्चों को उपयोगी जानकारी दी । सांस्कृतिक सचिव श्रीमती युक्ता खत्री ने बताया कि कार्यक्रम में अंश गुप्ता, श्रृजना पारीक, मैत्री खत्री, वैरोनिका, रिया माथुर, मास्टर गर्ग व श्रीमती हरमीत कौर ने प्रस्तुतियां दी जिन्हे पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में रजत माथुर, जिनेन्द्र जैन, अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल, मनोज चाण्डक, राजेश चांडक, पृथ्वीसिंह राठौड़, संदीप पारीक, संदीप गर्ग, दिनेश माथुर, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती चंपा शर्मा, ललिता माथुर, सुमन पारीक, नीलम गर्ग, अनिल गुप्ता सहित मोहल्लेवासी व होटल मरूधर पैलेस के स्टाफ उपस्थित था ।
*कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त भवन, रानी बाजार, बीकानेर में दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77 वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में* *समारोह का आयोजन*
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से सम्बद्ध श्री चित्रगुप्तवंशीय सभा, बीकानेर द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 को श्री चित्रगुप्त भवन, बीकानेर में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण मुरारी भारती थे। उनके द्वारा झण्डारोहण किया गया। इस सन्दर्भ में समाज के निम्न वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें श्री कृष्ण मुरारी भारती, डाॅ. ओ.पी. श्रीवास्तव, श्री रवि प्रकाश माथुर, श्री रजत माथुर एवं श्रीमती रश्मि राय ने गणतंत्र दिवस की महत्वता पर प्रकाश ड़ाला। श्रीमती प्रीति माथुर ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण सक्सेना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्री सुशील माथुर, श्री महेन्द्र माथुर, श्री जगत माथुर, श्री दिनेश माथुर, श्री नीरज भटनागर, श्री मोहित भटनागर, श्री विजय माथुर, श्री नितिन माथुर, श्रीमती रीटा माथुर, सुश्री अनिता माथुर एवं छोटे बच्चे भी उपस्थित थे।
सभा समाज के अन्य सदस्यों से भी अपील करती है कि समाज द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावें।
कार्यक्रम के पश्चात् समाज द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में सभा सचिव श्री नवीन माथुर द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।















यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...