औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
27 जनवरी 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सामाजिक अधिकारिता शिविर अब 31 जनवरी को
सामाजिक अधिकारिता शिविर अब 31 जनवरी को
बीकानेर, 27 जनवरी। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजनान्तर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह शिविर 28 की बजाय 31 जनवरी को प्रातः 9.30 बजे से पाॅलिटेक्निक काॅलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि शिविर में पूर्व मंे चिन्हित किये गये 1014 वृद्धजनांे को राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं 351 दिव्यांगजनों को एडीप योजना के अन्तर्गत लाभांवित किया जाएगा। लाभांवितों को लगभग 1.78 करोड़ रुपए लागत के 6847 सहायक यंत्र व उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इन आधुनिक सहायक उपकरणों में 116 मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल, 32 ट्राईसाईकिल, 275 व्हीलचेयर, 901वाॅकिंग स्टिक्स, 407 कृत्रिम दांत, 853 नजर के चश्मे, 671 श्रवण यंत्र एवं अन्य उपकरण शामिल हैं।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...