वीडियो : गौमय मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप
देश विदेश भी जाने को तैयार
खुद में वो बदलाव लाइए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं - महात्मा गांधीश्रीगजानंद जी के साथ गौधन सेवक श्री महेंद्र जोशी
गौ धन मित्र महेंद्र जोशी द्वारा तैयार की गई गौमय गणेश की मूर्ति राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को भेंट करते हुए बीकानेर के विधायक श्री जेठानंद जी व्यास और सुश्री सिद्धि कुमारी जी और केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर के सांसद श्री अर्जुन मेघवाल ।bahubhashi.blogspot.com
22 अगस्त 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
गौमय मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप
देश विदेश भी जाने को तैयार
बीकानेर । इस बार गणेशोत्सव पर eco friendly गौमय गणेश का निर्माण जोरों शोरों से चल रहा है ।
✒️ गौ धन मित्र ने बनाए है इस वर्ष गणेशोत्सव हेतु
3 इंच से लेकर डेढ़ फीट के गौमय गणेश जो कि आप अपने घर या बगीचे में ही विशर्जन कर सकते है । गौमय गणेश प्रतिमा बीज युक्त है जो इस ऋतु में प्रकृति को बीज युक्त होने के साथ साथ हमें पौध भी देती है ।
शास्त्रों में एकमात्र गौ के गोबर से बने हुए गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन का ही विधान है।
गोबर से गणेश एकमात्र प्रतीकात्मक है माता पार्वती द्वारा अपने शरीर के उबटन से गणेश जी को उत्पन्न करने का चूंकि गाय का गोबर हमारे शास्त्रों में पवित्र माना गया है इसीलिए गणेश जी का आह्वान गोबर की प्रतिमा बनाकर ही किया जाता है।
इसीलिए एक शब्द प्रचलन में चल पड़ा :-
“गोबर गणेश”
इसलिए पूजा, यज्ञ, हवन इत्यादि करते समय गोबर के गणेश का ही विधान है । जिसको बाद में नदी या पवित्र सरोवर या जलाशय में प्रवाहित करने का विधान बनाया गया।
गौ धन मित्र 1000 के आस पास मूर्तियां अभी तक बीकानेर से बाहर भेज चुके है और हजार के आस पास गौमय मूर्तियां बीकानेर के स्थानीय भक्तों के लिए तैयार है।
अभी 14 अगस्त को बीकानेर पधारने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को विधायक श्री जेठानंद जी के कर कमलों से गौ धन मित्र की गौमय प्रतिमा भेंट की गई थी जिसकी भी चर्चा बनी हुए है।
एक भक्त हांगकांग ले गए और एक महिला भक्त पुष्करणा समाज की अमेरिका ले गई है।
गोबर के गणेश जी खरीदने हेतु संपर्क करें ☎️ 9309333487
गौ धन मित्र, बीकानेर राजस्थान









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...