बीकानेर भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर एक दूजे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न ए आजादी
🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏
🇮🇳वंदे मातरम🇮🇳 जय हिंद🇮🇳🙏
🇮🇳
🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏
🇮🇳वंदे मातरम🇮🇳 जय हिंद🇮🇳🙏
🇮🇳
🇮🇳...अब वतन आजाद है
bahubhashi.blogspot.com
15 अगस्त 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर एक दूजे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न ए आजादी
बीकानेर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थित नेभाजपा संभाग कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के साथ आजादी का महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है आज देश के हर घर में तिरंगा लहरा रहा है और लोग देशभक्ति से जुड़कर उन वीर बलिदानीयों का स्मरण कर रहे हैं जिनकी त्याग, तपस्या और बलिदान से इस देश को आजादी मिली है. आज जो देशभक्ति का ज्वार है समृद्धशाली भारत के रूप में सामने आएगा। विधायक जेठानंद व्यास ने सभी को बधाई देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी भारत माता की जय का नारा देकर यहां तक आई है भारतीय जनता पार्टी देश को मजबूत करने का काम करती है. देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है दुनिया में जिस प्रकार से भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा है यह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में देश सुरक्षित है और भारत भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही आगे बढ़ सकता है। आज के झंडारोहण कार्यक्रम में सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, दिलीप राजपुरोहित, राजाराम ओझा, मनीष सोनी, पवन स्वामी, महेंद्र ढाका, भंवर जांगिड़, जयकिशन उपाध्याय, महेंद्र ढाका, श्याम चौधरी, हनुमान सिंह चावड़ा, सुशील शर्मा, कमल गहलोत, पंकज अग्रवाल, प्रकाश मेघवाल, विमल पारीक के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments
write views