हरियाली तीज : पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार
हरियाली अमावस्या पर हरियालो राजस्थान अभियान
bahubhashi.blogspot.com
24 जुलाई 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
हरियाली तीज : पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार
समारोहपूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
हरियाली अमावस्या पर हरियालो राजस्थान अभियान
आज बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
👇
हरियालो राजस्थान अभियान: अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए कृषि विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित
*हरियाली तीज के अवसर पर लक्ष्य अनुरूप पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार*
बीकानेर, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को कृषि-उद्यानिकी विभाग द्वारा 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियों के लिए संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी ने गुरुवार को कृषि भवन के आत्मा सभागार में कृषि अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए तैयार कार्य योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उपनिदेशक उद्यान द्वारा दस हजार, सहायक निदेशक कृषि बीकानेर द्वारा छह हजार, सहायक निदेशक कृषि श्रीडूंगरगढ़, नोखा और छत्तरगढ़ द्वारा चार-चार हजार तथा जिला विस्तार अधिकारी बज्जू द्वारा दो हजार पौधों का सघन पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभिया चलाकर सम्बधित अधिकारी मिशन मोड पर कार्य सुनिश्चित करेंगे जिससे हरियाली तीज पर अधिक से अधिक पौधारोपण सुनिश्चित हो सके।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि राजस्थान को हरित प्रदेश बनाने की संकल्पना के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान में कृषि-उद्यानिकी विभाग को 68 हजार 800 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 35 हजार से अधिक पौधे लगा दिए हैं। हरियाली तीज के अवसर पर तीस हजार पौधे लगाकर इन्हें जियो टैग करवाया का रहा है। शत प्रतिशत पौधारोपण सुनिश्चित करते हुए हरियालो राजस्थान ऐप पर इन्हें अपलोड किया जाएगा। बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभागीय अधिकारी एस एस अग्रवाल, रमेश भाम्भू, लक्ष्मण सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पहाड़िया, सोमा विश्नोई, ऋतिका शर्मा, मालाराम जाट, भंवर पचार, मनोज सहारण, महावीर गोदारा, कुसुम, हरीश आदि उपस्थित रहे।
👇
*समारोहपूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस*
*डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह*
*अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में तैयारी समीक्षा बैठक आयोजित*
बीकानेर, 24 जुलाई। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 15 अगस्त को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि संबंधित विभाग डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का समय पर निरीक्षण कर लें और समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की ऐतिहासिक इमारतों और चौराहों को सजाया जाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्य समारोह से पूर्व संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर आवास तथा कार्यालय, बीकानेर विकास प्राधिकरण सहित सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। मुख्य समारोह के दौरान देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने परेड, मार्च पास्ट के निरीक्षण, व्यायाम एवं योग प्रदर्शन, पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, एट होम एवं स्काउट गाइड रैली सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में जाना। साथ ही सुरक्षा, बैठक, पेयजल, प्रवेश-निकासी, आमंत्रण पत्र, माइक सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान देशभक्ति गीतों के प्रसारण, सार्वजनिक स्थानों पर लाइटिंग, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व का सफलतापूर्वक आयोजन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है इसमें समन्वय और सहयोग से काम करें। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न राजकीय विभागों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले कार्मिकों सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्मिकों के प्रस्ताव निर्धारित फॉर्मेट में प्राप्त हों।
इस दौरान नगर निगम के उपायुक्त यशपाल आहूजा, एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. नवदीप सिंह बैंस, जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, शिक्षा विभाग के रामकुमार पुरोहित सहित पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...