रामदेवरा मेले के दौरान जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
bahubhashi.blogspot.com
24 जुलाई 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
रामदेवरा मेले के दौरान जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रेलवे द्वारा ‘‘दिनांक 25.08.25 से 07.09.25 तक आयोजित होने वाले रामदेवरा मेला 2025’’ के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर- रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04863, जोधपुर-रामदेवरा प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.08.25 से 07.09.25 तक (38 ट्रिप) जोधपुर से प्रतिदिन 04.00 बजे रवाना होकर 07.45 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04864, रामदेवरा-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.08.25 से 07.09.25 तक (38 ट्रिप) रामदेवरा से प्रतिदिन 08.25 बजे रवाना होकर 12.00 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होगे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...