आचार्य तुलसी ने जो स्वप्न देखे, उन्हें सिर्फ आकार ही नहीं दिया, उनकी जड़े जमा दी :
bahubhashi.blogspot.com
14 जून 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
आचार्य तुलसी ने जो स्वप्न देखे, उन्हें सिर्फ आकार ही नहीं दिया, उनकी जड़े जमा दी :
उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी
गुरुदेव तुलसी के *29* वें महाप्रयाण दिवस के *सप्त दिवसीय* कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 13 जून , 2025 को प्रातः कल में *भावांजलि कार्यक्रम* का आयोजन उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमार जी के सान्निध्य में और आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के तत्वावधान में गुरुदेव तुलसी के अंतिम प्रवास स्थल बोथरा भवन, गंगाशहर में आयोजित किया गया।
*अध्यक्ष गणेश बोथरा* ने बताया कि " इस अवसर पर मुनि श्री कमल कुमार जी ने अपने मंगल उद्बोधन में गुरुदेव तुलसी के जीवन, अवदान और संस्मरण के माध्यम से तुलसी युग को मानो चलचित्र की भांति प्रस्तुत करते हुवे कहा कि " *आचार्य तुलसी दिवा स्वप्न दृष्टा व्यक्ति थे।उन्होंने जो जो स्वप्न देखे उन्हें आकार ही नहीं दिया, उनकी जड़े भी जमा दी। उन्होंने केवल साधु - साध्वियों है का ही विकास नहीं किया, श्रावक - श्राविकाओं के साथ - साथ जैन - अजैन सभी को विकास के पथ पर अग्रसर किया। जैसे जैसे समय बीतता जाता है, गुरुदेव की महिमा बढ़ती जाती है। जैसे अंकुरित पौधा समय आने पर फल देता है, उसी प्रकार गुरुदेव के सभी अवदान वरदाई हो रहे हैं, शुभदाई हो रहे हैं, फलदाई हो रहे हैं।* "
*ऊर्जावान मंत्री दीपक आंचलिया* ने बताया कि इस अवसर पर सभी सभा संस्थाओं यथा आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, गंगाशहर, बीकानेर, भीनासर,तेरापंथ न्यास , तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति, कन्या मंडल, किशोर मण्डल और श्रावक समाज से क्रमशः किशन बेद, जतन संचेती, सुरपत जी बोथरा , चैनरूप गोलछा, जतन दुग्गड, संजू लालानी आदि सदस्याओं, देवेंद्र डागा,मनीष बाफना, ----- मयंक सिंघी, राजेंद्र सेठिया, तोलाराम सामसुखा,धर्मचंद सिंघी,इंदरचंद छाजेड़ ,करणीदान रांका, राजेंद्र बोथरा, लूणकरण छाजेड़,मनोज छाजेड़,कमल भंसाली,मोहन भंसाली, कनक गोलछा,गरिमा भंसाली आदि ने वक्तव्य,काव्यपाठ, और गीत के माध्यम से गुरुदेव को अपनी भावांजलि अर्पित की।
*मुनि नमिकुमारजी तपस्या का रच रहे* *स्वर्णिम इतिहास :- मुनि कमलकुमार जी*
*
मुनिश्री कमल कुमार जी के अनन्य सहयोगी मुनिश्री नमि कुमार जी तपस्या का इतिहास रच रहें हैं। विगत *5 माह* के गंगाशहर के प्रवास काल में उन्होंने *39, 22, 23,* की तपस्या क्रमवार संपन्न की है।
*विदित रहे एक जैन मुनि की तपस्या यानी निराहार तप के साथ आचार , विचार , व्यवहार, वाणी संयम और अनुशासित दिनचर्या समाहित होती है।*
वर्तमान में भी मुनिश्री द्वारा 15 की तपस्या गतिमान है। आज मुनिश्री नमि कुमार जी ने उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के मुख कमल से *16 की तपस्या का* प्रत्याख्यन किया।
उपस्थित श्रावक समाज इस दृश्य का साक्षी बन हर्षित , पुलकित और श्रद्धा भाव से आह्लादित था।
*तुलसी आइडल फाइनल राउंड में सुरों के महारथियों में रोचक मुकाबला*
गुरुदेव तुलसी के *29* वें महाप्रयाण दिवस के *सप्त दिवसीय* कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 13 जून , 2025 को सांध्यकालीन सत्र में तुलसी आइडल के फाइनल राउंड का आयोजन नैतिकता के शक्तिपीठ पर मुनि श्री कमल कुमार जी के सान्निध्य में हुआ ।
मुनिश्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि गायन कला के इन कार्यक्रमों प्रतिभाओं को मौका मिलता और उनका विकास भी होता है।
*आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मीडिया संयोजक एवं तुलसी आइडल 2028 प्रतियोगिता प्रभारी धर्मेंद्र डाकलिया* ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े उत्साह से देश भर से कुल 76 गायकों ने सहभागिता की। जिसमें पहले 76 से 25 का चयन हुआ उसके बाद 25 में से 10 का चयन किया गया ।जिसमें टॉप टेन का चयन हुआ। आज टॉप टेन से आगे की वरीयता तय होगी। और प्रथम तीन विजेताओं का चयन किया जा रहा है ।
धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया कि बीकानेर के लब्ध प्रतिष्ठित संगीत के गहरे जानकार और अनुभवी महानुभावों को इस संगीत प्रतियोगिता के निर्णायक की जिम्मेदारी दी गई है ।
प्रतियोगिता के सहप्रभारी विनोद भंसाली ने बताया कि आज के फाइनल राउंड के सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी , निर्णायकों को भी इनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा नजर आई ।
टॉप टेन प्रतिभागी श्रुति चपलोत, मधु गंग, कनव पगारिया, निकिता बेगवानी, सुमित बरडिया, प्रीतिका बोथरा, खुशबू नाहटा,
दक्ष बडोला, प्रिया पारख, सिद्धार्थ दुग्गड में टॉप थ्री का चयन होगा । जिन्हें मुख्य भक्ति संध्या के कार्यक्रम में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम संचालक करणीदान रांका ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी टॉप टेन प्रतिभागियों का प्रतिष्ठान की ओर से अध्यक्ष गणेश बोथरा, मंत्री दीपक आंचलिया, नि वर्तमान अध्यक्ष हंसराज जी डागा , उपाध्यक्ष किशन बेद, कोषाध्यक्ष भैरूदान सेठिया द्वारा सम्मान किया गया।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...