bahubhashi.blogspot.com
14 जून 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
बीकानेर : इस गर्ल्स कॉलेज में 16 जून तक एडमिशन ओपन
राज्य सरकार द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 04 जून 2025 से प्रारम्भ कर दी गई है। इसी क्रम में राज्य सरकार की योजनानुसार प्रवेश कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं महाविद्यालय की समस्त सीटों पर शीघ्रातिशीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय कन्या महाविद्यालय, मुरलीधर व्यास नगर, बीकानेर में पोस्टर एवं पेम्पलेट विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित, प्रवेश नोडल प्रभारी डॉ. श्रीनिवास शर्मा, सह-आचार्य तेजकरण चौहान, सहायक आचार्य श्रीमती दिव्या सिंह चारण सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
बीकानेर शहर की छात्राओं के लिए यह महाविद्यालय सुरक्षित एवं निकटतम राजकीय शिक्षण संस्थान है, जिसके कारण हर वर्ष यहाँ प्रवेश हेतु छात्राओं में विशेष उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा देखी जाती है।
राज्य सरकार का उद्देश्य इस सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूर्ण कर 1 जुलाई 2025 से नियमित कक्षाएं आरम्भ करना है। इसी दिशा में महाविद्यालय परिवार विस्तृत प्रचार अभियान चला रहा है तथा अंतिम तिथि 16 जून 2025 तक प्रत्येक सीट को भरने हेतु सक्रिय प्रयासरत है।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...