ठाकुरजी के अभिषेक किया, रातभर चला जागरण, पीबीएम बाहर शरबत पिलाया
bahubhashi.blogspot.com
7 जून 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
ठाकुरजी के अभिषेक किया, रातभर चला जागरण, पीबीएम बाहर शरबत पिलाया
बीकानेर। स्थानीय दम्माणी चौक में श्री बड़ा गोपाल जी मंदिर में ठाकुर जी के अभिषेक किया गया। शुक्रवार रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया।
पीबीएम अस्पताल के आगे श्री कृष्ण सेवा संस्थान में श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा ईद उल अजहा के अवसर पर पीबीएम अस्पताल परिसर में ऑरेंज शरबत और गुलाब का शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया गया।
मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्त झंवरलाल व्यास ने बताया कि जागरण की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक रामकुमार पारीक, डॉ. नरेन्द्र कल्ला, इन्द्रकुमार व्यास, कवि आचार्य, राहुल व्यास और उनकी मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण रातभर चला और सुबह तक भक्तों की उपस्थिति बनी रही।
मंदिर के पुजारी सन्नु महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम नगरवासियों की आस्था का प्रतीक है और हर वर्ष यह आयोजन और भी भव्यता के साथ किया जाता है। मंदिर में ठाकुरजी के फूलों का श्रृंगार व पंचामृत का अभिषेक किया गया।
इस मौके पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व महिला मंडल की सदस्याएं भी मौजूद रहीं। जागरण का समापन आरती के साथ किया गया।
पीबीएम बाहर सेवा कार्य में ट्रोमा सेंटर के अधीक्षक डॉक्टर कपिल पारीक श्री कृष्ण सेवा संस्था के श्याम सुंदर सोनी निर्जला एकादशी कार्यक्रम के अध्यक्ष नारायण और मनीष छंगानी के साथ भैरू रतन ओझा अशोक जी छंगाणी सिद्धार्थ गॉड चंदन सेन निशांत गॉड पंकज चौहान पंडित मनीष महाराज भैरू रतन छंगाणी निरंतर सेवा कार्य किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...