bahubhashi.blogspot.com
7 जून 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
*एमनेस्टी स्कीम 2022 पुन: शुरू करने की मांग*
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने उद्योगमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को पत्र भिजवाकर रिको एमनेस्टी स्कीम 2022 को पुन: शुरू कर 30 सितंबर 2025 तक जारी रखने की मांग की | पत्र में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 में चालू की गई एमनेस्टी स्कीम उद्योगों के लिए वरदान साबित हुई थी | इस योजना को फिर से शुरू करते हुए 30 सितंबर 2025 तक जारी रखा जाए क्योंकि कोरोना काल की वजह से ज्यादातर उद्यमी इसका लाभ नहीं ले पाए थे इसलिए अब उद्यमियों की मांग है कि एमनेस्टी स्कीम को पुन: शुरू कर पूर्व की भांति ट्रांफर चार्ज, लीगल कोर्ट केस व 2008 से पूर्व 500 मीटर से छोटे प्लोट की लीज डीड बनवाई जाए ताकि इकाइयां सुचारू रूप से कार्य कर सके | ब्याज व पेनल्टी पर छूट, प्रोड्क्शन वेरिफिकेशन केंसिल प्लोट को पुन: आवंटी को नियमितीकरण आदि के साथ 30 सितंबर 2025 तक चालू करवाया जाए |




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...