उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे उद्योग मंत्री राज्यवर्धन
बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित होगा संवाद कार्यक्रम
bahubhashi.blogspot.com
11 जून 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे उद्योग मंत्री राज्यवर्धन
बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित होगा संवाद कार्यक्रम
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि प्रदेश के उद्योगों के विकास में सकारात्मक सोच रखने वाले उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ बुधवार अपराह्न 3 बजे उद्यमियों से सीधा संवाद करने बीकानेर जिला उद्योग संघ रानीबाजार पहुंचेंगे | बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा जिले के समस्त उद्यमियों, व्यापारियों व औद्योगिक संगठनों को मौखिक व सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं प्रेषित की गई है | जिले के सभी उद्यमियों व व्यापारियों द्वारा उद्योग मंत्री का स्वागत अभिनंदन के साथ साथ औद्योगिक विषय पर संवाद भी किया जाएगा तथा उद्योग मंत्री को उद्योग व व्यापार के समक्ष आ रही समस्याओं से अवगत भी करवाया जाएगा |

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...