बीकानेर में 17 ओकीनावा शोरीन रियु राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता, 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया
bahubhashi.blogspot.com
12 जून 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
बीकानेर में 17 ओकीनावा शोरीन रियु राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता, 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
17 ओकीनावा शोरीन रियु राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता 9- 10 जून को बीकानेर में आयोजित की गई ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन छाजेड़, जिला अध्यक्ष भाजपा, श्रीमती संगीता, सुमित स्वामी, अध्यक्ष कन्हैया मिश्रा एवं जनरल सेक्रेटरी रियाजुद्दीन अंसारी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
आयोजन सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया इस प्रतियोगिता में देश भर से 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग ने बताया यह बीकानेर के लिए गौरव की बात है की राष्ट्रीय स्तर के प्रोग्राम बीकानेर में आयोजित किए जा रहे हैं।
समापन समारोह में नितिन गोयल डायरेक्टर आर्कियोलॉजी, समाज सेविका डॉ अर्पित गुप्ता, संयुक्त सचिव वीरेंद्र प्रताप ने सभी बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित किया।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...