जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
खबरों में बीकानेर
जैन पीजी गर्ल्स कॉलेज : दीपशिखा, एकता, भूमि मिस फेयरवेल, पूजा, गुरप्रीत कौर, अवंतिका मिस पर्सनलिटी, निशा, रेखा, भाविका मिस ब्यूटी चुनी गई
फेयरवेल में कैटवॉक भी हुई

जैन पीजी गर्ल्स कॉलेज : दीपशिखा मोदी, एकता सुराणा, भूमि मिस फेयरवेल, पूजा मूंधड़ा, गुरप्रीत कौर, अवंतिका शेखावत मिस पर्सनलिटी, निशा सोनी, रेखा सोनी, भाविका शर्मा मिस ब्यूटी चुनी गई
फेयरवेल में कैटवॉक भी हुई
श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में आज 22-02-2025 को बीए ,बीकॉम तथा बीसीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में अंतिम वर्ष द्वितीय वर्ष एवं प्रथम वर्ष की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉक्टर संध्या सक्सेना एवं वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रजवलित करके किया । कार्यक्रम के दौरान तृतीय वर्ष की छात्रों के लिए कैटवॉक का आयोजन किया गया जिसमें छात्राऔं ने पूरे उत्साह से भाग लिया और अपनी कुशलता और मानसिक योगता का परिचय दिया । प्रतियोगिता में बीए की मिस फेयरवेल दीपशिखा मोदी , बीकॉम में एकता सुराणा , बीसीए में भूमि रही ।
मिस पर्सनलिटी पूजा मुंधड़ा , गुरप्रीत कौर , अवंतिका शेखावत एवं मिस ब्यूटी निशा सोनी , रेखा सोनी , भाविका शर्मा चुनी गई ।
महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी अंतिम वर्ष की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही स्वयं को सशक्त बनाते हुए समाज के विकास में अपना योगदान देने का संदेश दिया ! कार्यक्रम में निर्णयकौं की भूमिका डॉ दीपाली व्यास , डॉ वंदना राजवंशी , डॉ दीपाली जाखड. ने निभाई । कार्यक्रम का संचालन गरिमा चौधरी व् कोमल शर्मा ने किया ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...