खबरों में बीकानेर
वीडियो पीसी : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का 21 वां दीक्षांत समारोह 24 फरवरी को
आपणो कृषि बाजार का लोकार्पण भी होगा

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का 21 वां दीक्षांत समारोह 24 फरवरी को
आपणो कृषि बाजार का लोकार्पण भी होगा
देखें वीडियो
*सोमवार,24 फरवरी को आयोजित होगा एसकेआरएयू का 21 वां दीक्षांत समारोह*
*राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में होगा आयोजन*
*1480 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधि*
*विश्वविद्यालय परिसर में आपणो कृषि बाजार का करेंगे लोकार्पण*
*स्व. रामनारायण चौधरी कृषि महाविद्यालय, मंडावा के भवन और छात्रावास भवन का करेंगे लोकार्पण*
*पेमासर में किसानों से होगा संवाद*
बीकानेर, 23 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का इक्कीसवां दीक्षांत समारोह सोमवार 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को विश्वविद्यालय के विद्या मंडप सभागार में आयोजित होने वाले 21वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे करेंगे। इस समारोह में 1480 विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक उपाधि प्रदान की जाएगी।
कुलपति ने बताया कि समारोह के दीक्षांत अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव डॉ. मंगला राय होंगे। विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के पूर्व कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे।
कार्यक्रम में स्व. रामनारायण चौधरी कृषि महाविद्यालय, मंडावा, झुंझुनू के महाविद्यालय भवन, छात्रावास भवन तथा विश्वविद्यालय के परिसर स्थित आपणो कृषि बाजार का लोकार्पण भी राज्यपाल द्वारा किया जाएगा।
*पेमासर में लगेगी कृषि प्रदर्शनी*
*किसानों के साथ संवाद करेंगे राज्यपाल*
समारोह के पश्चात राज्यपाल हरिभाऊ बागडे यूएसआर ग्राम पेमासर में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल पेमासर में किसानों के साथ संवाद भी करेंगे।
कुलपति ने बताया कि यूएसआर ग्राम के तहत पेमासर में विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न उत्पाद बनाना सिखाया गया है तथा इन सामानों के विपणन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
*कुल 1480 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि*
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा कृषि संकाय, सामुदायिक विज्ञान संकाय और आईएबीएम के कुल 1480 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जिसमें कृषि संकाय के अंतर्गत स्नातक (यूजी) के 1346, स्नातकोत्तर (पीजी) के 114 और विद्या वाचस्पति ( पीएचडी) के 20 विद्यार्थी शामिल हैं।
*13 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व 02 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक*
समारोह में राज्यपाल 13 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 02 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थियों में से स्नातक के 02, स्नातकोत्तर के 10 और विद्यावाचस्पति का 01 विद्यार्थी शामिल है। स्नातक और स्नातकोत्तर के 01-01 विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
*डॉ मंगला राय को प्रदान की जाएगी डॉक्टर ऑफ साइंस (कृषि ) की मानद उपाधि*
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव डॉ मंगला राय को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस (कृषि) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का 21 वां दीक्षांत समारोह कुलपति प्रोफेसर अरुण कुमार के दिशानिर्देशन में 24 फरवरी 2025 को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल, राजस्थान एवं कुलाधिपति स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर हरीभाऊ बागडे करेंगे । कार्यक्रम के दीक्षांत अतिथि डॉ. मंगला राय, पूर्व सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग तथा महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व उप महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, एवं पूर्व कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर होंगे। विश्वविद्यालय के 21 वें दीक्षांत समारोह में 1346 विद्यार्थियों को स्नातक, 114 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर एवं 20 विद्यार्थियों को विद्यावाचस्पति की उपाधि प्रदान की जाएगी । इसके अलावा विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल 13-विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं दो विद्यार्थिओ को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा इस अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति स्व. रामनारायण चौधरी कृषि महाविद्यालय, मंडावा व कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ के महाविद्यालय भवन और छात्रावास भवन एवं आपनों कृषि बाजार का लोकार्पण करेंगे । राज्यपाल एव कुलाधिपति USR ग्राम - पेमासर मे कृषि प्रदर्शिनी का अवलोकन तथा किसानों के साथ संवाद भी करेंगे ।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...