खबरों में बीकानेर
विधायक आपके द्वार: विधायक जेठानंद व्यास ने सुनी समस्याएं

विधायक आपके द्वार: विधायक जेठानंद व्यास ने सुनी समस्याएं
बीकानेर, 13 फरवरी। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वार्ड 5 और 27 में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि इस दौरान पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न समस्याएं प्राप्त हुई। इनके नियम सम्मत निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में गत एक वर्ष में विकास के अनेक कार्य किए गए हैं। आने वाले समय में यह क्रम अनवरत जारी रहेगा।
इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...