मदन राठौड़ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

मदन राठौड़ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित
सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित ये बने प्रस्तावक
7 महीने में दूसरी बार बने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष
सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मौजूदगी में हुई घोषणा
जयपुर / बीकानेर । मदन राठौड़ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं । पद के लिए मदन राठौड़ के अलावा किसी भी दूसरे नेता ने फॉर्म नहीं भरा। इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को की गई ।
बताते चलें कि इससे पहले मदन राठौड़ के सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित पांच प्रस्तावक बने। शाम साढ़े 4 बजे तक नामांकन भरे गए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। चुनाव प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी हैं।
प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश से 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन होगा। जो राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे।
सात महीने ही हुए हैं अध्यक्ष बने
मदन राठौड़ की प्रदेशाध्यक्ष पद पर 26 जुलाई 2024 को नियुक्ति हुई थी। ऐसे में उन्हें इस पद पर करीब 7 महीने का समय ही हुआ है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल संगठन की बैठकों में इस बात के संकेत दे चुके थे कि प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मदन राठौड़ पुनः दिखाई देंगे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...