खबरों में बीकानेर
सभी वर्गों के लिए उत्साहहीन एवं असफल बजट - पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी

तीये की बैठक आज
सभी वर्गों के लिए उत्साहहीन एवं असफल बजट - पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी
बीकानेर 19 फरवरी 2025 -* पूर्व ऊर्जा एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने प्रदेश में भाजपा शासन के इस कार्यकाल के द्वितीय बजट के प्रति निराशा जाहिर करते हुए इसे सभी वर्गों की आशाओं एवं स्वप्नों पर तुषारापात बताया है।
श्री भाटी ने कहा कि यह बजट प्रदेश की किसी ज्वलंत समस्या का समाधान प्रस्तुत नहीं करता है, प्रतियोगी परीक्षा में नकल पर रोक, बढ़ती महिला हिंसा पर किसी ठोस कदम की बात नहीं है, युवाओं को नौकरी के पिछले बजट के वादे अधूरे पड़े हैं और इस बार पुनः लाखों सरकारी नौकरी के सब्जबाग दिखाये गये हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में आम आदमी को निःशुल्क दवाई उपलब्ध नहीं हो रही, जाँचों में लम्बी लाईने लगी है, शिक्षा विभाग में वर्षों की लम्बित पदोन्नति के पदस्थापन बकाया पड़े हैं। इस सम्बंध में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। किसान को सिंचाई हेतु पानी, खाद, बिजली की निर्बाध आपूर्ति के ठोस कदमों का बजट में अभाव है।
पशुपालक, श्रमिक, गिगवर्कर की आर्थिक स्थिति में सुधार की कोई नयी सोच इस बजट में दिखाई नहीं देती, कर्मचारी वर्ग राज्य के बजट में उम्मीद लगाऐं बैठा था वे सब ध्वस्त हो गई है। बढ़ती मंहगाई पर रोक के कोई कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे आम आदमी लगातार आर्थिक बोझ तले दब रहा है। तकनिकी शिक्षा के साथ-साथ स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा के लिये भी पूर्णतः असफल बजट रहा है। इनमें सुधार के विजन का स्पष्ट अभाव है। वृद्धजनों के लिए भी कोई राहत दिखाई नहीं दे रही है। बीकानेर संभाग को जो दिया गया है वह भी ऊँट के मुह में जीरे के समान है।
अतः सही मायनों में यह समाज के सभी वर्गों के लिये पूर्ण निराशाजनक एवं असफल बजट है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...