खबरों में बीकानेर
बीकानेर : विधायक सिद्धि कुमारी ने "शहीद हेमू कालानी सर्किल" के सौंदर्यकरण के लिए 5 लाख की राशि आबंटित की

तीये की बैठक आज
बीकानेर : विधायक सिद्धि कुमारी ने "शहीद हेमू कालानी सर्किल" के सौंदर्यकरण के लिए 5 लाख की राशि आबंटित की
बीकानेर
जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित "शहीद हेमू कालानी सर्किल " की मरम्मत व सौंदर्य करण हेतू हमारी लोकप्रिय विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी द्वारा विधायक कोटे से भारतीय सिन्धु सभा बीकानेर के अनुरोध पर 5 लाख की राशि आबंटित की गई है! इस कार्य के लिए सभा निरंतर प्रयास रत थी और विजय ऐलानी, जमनलाल गजरा, श्याम आहूजा, किशन सदारंगानी, टीकम पारवानी, मानसिंह मामनानी, हासानन्द मंघवानी व अनिल डेम्बला ने इसमें महती भूमिका का निर्वहन किया। सभा के विभिन्न नगर अध्यक्षों दिलीप मनसुखानी, विजय धिरानी, गणेश सदारंगानी, पवन कुमार खत्री व प्रेम मामनानी, कान्ता हेमनानी व भारती ग्वालानी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
भारतीय सिन्धु सभा ( आनुसंगिक संगठनों मे सिंधी समुदाय का राष्ट्रीय संगठन ) बीकानेर व सम्पूर्ण सिंधी समाज विधायिका सिद्धि कुमारी साहिबा का हृदय तल से आभार व्यक्त कर उनका अभिनन्दन करती है।
यह जानकारी श्याम आहूजा संरक्षक भारतीय सिंधु सभा बीकानेर संभाग ने दी है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...