खबरों में बीकानेर
नवनियुक्त अध्यक्ष छाजेड़ का महावीर रांका ने किया अभिनन्दन

तीये की बैठक आज
नवनियुक्त अध्यक्ष छाजेड़ का महावीर रांका ने किया अभिनन्दन
बीकानेर। शहर भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ का पूर्व यूआईटी चैयरमेन के कार्यालय आगमन पर भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा अभिनन्दन किया गया। रांका ने भाजपा का दुपट्टा पहना कर व मिठाई खिलाकर छाजेड़ को शुभकामनाएं दी। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि भाजपा ही ऐसा संगठन है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को तवज्जो देता है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में निश्चित रूप से संगठन मजबूत होगा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनहित के कार्य सम्पन्न होंगे। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि अभिनन्दन के दौरान समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, इन्द्रचंद मालू, जेठमल नाहटा, भारती अरोड़ा, सरिता नाहटा शंभु गहलोत, नरेन्द्र चंचल, आनन्द अग्रवाल, राजेन्द्र चौहान, दाऊलाल छंगाणी आदि उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...