खबरों में बीकानेर

तीये की बैठक आज
प्रदेश का बजट 2025-26
आज सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश होगा बजट
शिक्षक भर्ती ग्रेड थर्ड को मिल सकती है बजट में सौगात
इंटरनैट मीडिया
उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश करेंगी बजट,
दीया कुमारी ने टीम फाइनेंस के साथ बजट को दिया अंतिम रूप,
ACS (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख सचिव (वित्त, बजट) देबाशीष पृष्टि,
नवीन जैन सचिव (वित्त व्यय) और FSR कुमारपाल गौतम की टीम ने तैयार किया बजट,
डिप्टी सीएम दीया कुमारी की देखरेख में तैयार किया गया ग्रीन बजट,
REET के बाद होने वाली शिक्षक भर्ती ग्रेड थर्ड को मिल सकती है बजट में सौगात
3 साल बाद होने जा रही है अध्यापक पात्रता परीक्षा, 27-28 फरवरी को होगी पात्रता परीक्षा, पात्रता परीक्षा के बाद राज्य सरकार आयोजित करवा सकती है शिक्षक भर्ती परीक्षा, बजट में देखी जा सकती है इस भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा, लंबे समय से खाली है शिक्षा विभाग में ग्रेड थर्ड के पद, कर्मचारी चयन बोर्ड को मिल सकती है जिम्मेदारी, प्रदेश में फस्ट और सेकंड ग्रेड की भर्तियां है पाइपलाइन में, ऐसे में अब राज्य सरकार ग्रेड थर्ड के युवाओं को दे सकती है बड़ी सौगात
राजस्थान सरकार का दूसरा बजट आज वित्तमंत्री, डिप्टी सीएम दीयाकुमारी पेश करेंगी बजट
जयपुर । राजस्थान की भजनलाल सरकार बुधवार 19 फरवरी को दूसरा पूर्ण बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के रूप में डिप्टी सीएम दीया कुमारी बजट पेश करेंगी। बजट में प्रदेश की जनता के लिए कई बड़ी सौगात देने की तैयारी की गई है। आप यह जानकर हैरान होंगे कि सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन बजट तैयार करने वाले अफसर वही हैं जिन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार गहलोत के लिए बजट तैयार किया था। 19 फरवरी को जो बजट पेश होने वाला है। इस बजट को तैयार करने वाले अफसरों में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा और बजट निदेशक आईएएस बृजेश कुमार शर्मा के नाम प्रमुख हैं। इन अफसरों ने फरवरी 2023 में गहलोत शासन के समय भी बजट तैयार किया था। जुलाई 2024 में भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट तैयार किया था और अब बुधवार 19 फरवरी को पेश होने वाले बजट को भी अंतिम रूप दिया है। 19 फरवरी को पेश होने वाले बजट को अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव (राजस्व) कुमारपाल गौतम और निदेशक (बजट) बृजेश किशोर शर्मा ने तैयार किया है। इन पांच अफसरों में अखिल अरोड़ा और बृजेश किशोर शर्मा वही हैं जिन्होंने भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट तैयार किया था और पूर्ववर्ती गहलोत राज का अंतिम बजट तैयार किया था।
5 बजट तैयार करने वाले अफसर हैं अखिल अरोड़ा
सीनियर आईएएस अखिल अरोड़ा वर्ष 1993 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मूलरूप से जयपुर के रहने वाले हैं। अक्टूबर 2020 से वे वित्त विभाग का कामकाज देख रहे हैं। गहलोत राज के दौरान वर्ष 2021, 2022 और 2023 का बजट तैयार करने के बाद जुलाई 2024 में भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट तैयार करने के बाद अब भाजपा सरकार का दूसरा पूर्ण बजट तैयार किया है। वर्ष 2020 से 2022 तक वे वित्त विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। बाद में उनकी पदोन्नति हुई और वे अतिरिक्त मुख्य सचिव बन गए। एसीएस बनने के बाद एक बार गहलोत राज में बजट तैयार किया था और अब लगातार दूसरी बार भजनलाल सरकार का
बजट तैयार किया है। शर्मा ने तैयार किए कई बजट राजस्थान अकाउंट सर्विस बृजेश किशोर शर्मा ने पहले
गहलोत राज में भी बजट तैयार किए थे और अब भजनलाल शर्मा वे में सरकार में बजट तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जुलाई 2021 से बजट निदेशक हैं। बजट के अंतिम रूप देने एसीएस के दूसरी अहम भूमिका बृजेश किशोर शर्मा की ही है। शर्मा मूलरूप दौसा जिले के रहने वाले हैं और वे वर्ष 1992 बैच के अकाउंट अफसर हैं।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...