खबरों में बीकानेर
वीडियो : बीकानेर में होगा ग्लैमर और सम्मान का संगम
फैशन, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण का अनूठा मिश्रण 'दर्पण फेस ऑफ इंडिया' सीजन 6 मार्च 8 को

फैशन, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण का अनूठा मिश्रण 'दर्पण फेस ऑफ इंडिया' सीजन 6 मार्च 8 को
बीकानेर में होगा ग्लैमर और सम्मान का संगम
फैशन, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण का अनूठा मिश्रण 'दर्पण फेस ऑफ इंडिया' सीजन 6 मार्च 8 को
बीकानेर 21 फरवरी 2025 शुक्रवार
बीकानेर सकारात्मक और प्रेरक संदेश देने वाले नवाचारों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को दफ्तरी पैलेस बीकानेर में ग्लैमर और सम्मान का संगम होने जा रहा है। इसका माध्यम है 'दर्पण फेस ऑफ इंडिया' सीजन 6 । आयोजकों की माने तो यह आयोजन फैशन, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण का अनूठा मिश्रण होगा। समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान किया जाएगा ।
शानदार फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता
करण सोनी दर्पण फेस एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रस्तावित संगम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई प्रेस वार्ता में । होटल वृंदावन में संस्थान के प्रतिष्ठित अतिथियों कि साक्षी में ऑर्गेनाइजर करण सोनी ने जानकारी दी की 'दर्पण फेस ऑफ इंडिया' सीजन 6 के तहत एक ओर जहां शानदार फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता होगी वहीं ब्रांड एंबेसडर यामिनी सोनी को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शोस्टॉपर महक दफ्तरी को क्राउन से नवाजते हुए विशेष सम्मान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि :
- किन्नर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाईसा
- सुमन, महेश सिंह पुरोहित, पूनम मोदी और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व
फॉर्म NewsMyCityDilse के ऑफिस – जूनागढ़ टैक्सी स्टैंड के पास, मेट्रो होटल बीकानेर से 11 बजे से 4 बजे तक उपलब्ध हैं।
क्या है दर्पण...
बीकानेर से हुई थी इस प्रतिष्ठित आयोजन की शुरुआत
- इस इवेंट का सीजन 1 बीकानेर के लालगढ़ पैलेस में हुआ था।
- अब तक यह आयोजन इंदौर, मुंबई, आसाम, जोधपुर और दिल्ली सहित कई शहरों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।
ये हैं कार्यक्रम में योगदान देने वाले सहयोगी :
जिंदल स्टूडियो, सुंदर टैंक डेकोरेशन, डीजे तोमर, राजस्थान सुरक्षा, श्वेता सिंह, नागेंद्र सिंह शेखावत, संगीता शेखावत, विकास सेठिया, जीतेन्द्र बोथरा, डॉ. शशि वर्मा, नितिन खत्री, यामिनी, लक्ष्मी वर्मा, कोरियोग्राफर अजय खत्री (बीकानेर), तन्वी विचारे (मुंबई)
-







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...