खबरों में बीकानेर
अभी ठंडक का, 4 दिन बाद गर्मी का दौर !
अब राजस्थान में चढ़ेगा पारा...

अभी ठंडक का, 4 दिन बाद गर्मी का दौर !
अब राजस्थान में चढ़ेगा पारा...
बारिश के बाद फिर से ठंडक बढ़ी
इंटरनैट मीडिया
जयपुर
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुमानानुसार राजस्थान में 25 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकी तापमान में 22 फरवरी से बढ़ोतरी होगी । इसके बाद कुछ शहरों का तापमान 25-26 फरवरी तक 35 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर सकता है। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के शहरों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
बताते चलें कि आंधी-बारिश का दौर थम जाने पर राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंडक बढ़ गई। 22 फरवरी से यहां एक बार फिर से मौसम बदलेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभावित है।
25-26 फरवरी तक राज्य के कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ सकती है। बाड़मेर और जालोर के एरिया में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से प्रदेश में अब मौसमी बीमारियों के केस भी बढ़ने लग गए हैं।
बारिश के बाद फिर से ठंडक बढ़ी
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम साफ रहा और सभी जिलों में गुरुवार दिन में धूप रही। वातावरण में नमी रहने और हल्की हवाएं चलने से दिन में हल्की ठंडक रही।
अजमेर, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीकर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, गंगानगर, बारां, हनुमानगढ़, सिरोही और करौली में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
डूंगरपुर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 32.2, जोधपुर में 30.9, उदयपुर में 31.8, कोटा में 30.5, वनस्थली (टोंक) में 30.4 और भीलवाड़ा में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
*मौसमी बीमारियां बढ़ीं*
मौसम के इस उतार-चढ़ाव से प्रदेश में अब मौसमी बीमारियां बढ़ गई। पीएचसी-सीएचसी और जिला हॉस्पिटल में ज्यादातर मरीज गले में इंफेक्शन और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे है।
डॉक्टर्स का कहना है कि अब सर्दी से गर्मी आने का मौसम शुरू हो गया। ऐसे मौसम में वायरल इंफेक्शन के केस बढ़ते है और ये दौर करीब 15-20 दिन या उससे भी ज्यादा समय तक चल सकता है।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...