खबरों में बीकानेर
राजस्थान : गहलोत राज में खुले 3741 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल हो सकते हैं बंद !

राजस्थान : गहलोत राज में खुले 3741 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल हो सकते हैं बंद !
जयपुर । प्रदेश में गहलोत राज में खुले 3741 इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद किया जा सकता है अथवा वे मर्ज किये जा सकते हैं। भाजपा नेताओं ने विपक्ष में रहने के दौरान अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर आपत्ति जताते हुए सरकार बनने पर उनका रिव्यू करने का ऐलान किया था। अब सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों का रिव्यू करने के लिए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में एक कैबिनेट सब कमेटी बनाई है। कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा को मेंबर बनाया गया है। कमेटी को जिलेवार अंग्रेजी मीडियम स्कूलों का रिव्यू करके सरकार को रिपोर्ट देनी है। रिव्यू के बाद ही अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बंद करने या इन्हें जारी रखने पर फैसला किया जाएगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...