खबरों में बीकानेर
राजस्थान : 16 प्रतिशत लोगों के हार्ट में 60 प्रतिशत तक ब्लॉकेज !

राजस्थान : 16 प्रतिशत लोगों के हार्ट में 60 प्रतिशत तक ब्लॉकेज !
जयपुर । एस एम एस हॉस्पिटल (सवाई मानसिंह अस्पताल) में जाहिर हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 फीसदी लोगों की नसों (आर्टरी) में 60 फीसदी या उससे ऊपर ब्लॉकेज का लेवल मिला है। ये रिपोर्ट एसएमएस अस्पताल में 1 जनवरी 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक एंजियोग्राफी कराने आए मरीजों की जांच में सामने आई है। 1901 लोगों की हुई इस रैंडम जांच में करीब 37 फीसदी लोग ऐसे मिले, जिनकी नसों में 25 से लेकर 50 फीसदी तक का ब्लॉकेज रिपोर्ट हुआ । इसी तरह 17 फीसदी के करीब ऐसे लोग मिले, जिनके ब्लॉक का प्रतिशत 50 फीसदी से ऊपर निकला। डॉक्टर ने बताया अधिकांश मामलों में मरीजों में वॉर्निंग साइन भी नहीं आ रहे। यानी बिना लक्षण सामने आए ही लोग हार्ट की गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...