-उद्योगपति रतन टाटा का निधन, उद्योग जगत में शोक
उद्योगपति रतन टाटा का निधन, उद्योग जगत में शोक
विख्यात उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उद्योग जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रतन टाटा ने 1991 में टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला था। उन्होंने 28 दिसंबर 2012 को इस पद से रिटायरमेंट ले लिया था। 29 दिसंबर 2012 से रतन टाटा ने टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के चेयरमैन एमेरिटस का पद संभाला।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...