-बीकानेर : पुलिस दल ने हरेक वाहन के कागजात जांचे, मुख्य मार्गों पर दिखी वाहनों की कतार...
बीकानेर : पुलिस दल ने हरेक वाहन के कागजात जांचे, मुख्य मार्गों पर दिखी वाहनों की कतार...
बीकानेर
शुक्रवार को आईजी ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर जिले भर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हथियारबंद जवान भी मुस्तैद रहे।
बीकानेर शहर के मुख्य मार्गों, राजमार्गों,चौराहों पर थाना पुलिस के अधिकारी व हथियारबंद जवानों ने आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की।
चौपाहिया,तिपहिया वाहनों को चैक करने वालों के अलावा बिना हेलमेट वाहन चालकों को भी रोका गया। चैकिंग अभियान के कारण मुख्य मार्गों पर लंबा जाम की स्थिति बन गई।
थानाधिकारियों द्वारा बाहर नंबर के वाहनों के सभी प्रकार के कागजात देखे गये और संदिग्ध वाहन वालों से पूछताछ भी की गई।
वीदित रहे कि बीकानेर में अपराध के बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा एक्टिव मोड पर है। इसीके चलते एक दिन पहले भुट्टों के बास में 20 बाइक भी जब्त की गई थी।
write views