*खबरों में बीकानेर*
बीकानेर : स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर और जिशिअ ने घोषित किया अवकाश
अलसभोर से बारिश भी जारी
बीकानेर
ज़िला कलेक्टर एवं ज़िला शिक्षा अधिकारी के मौखिक निर्देशानुसार आज शुक्रवार 02/08/2024 को बीकानेर शहर की सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है।
निर्देश के मुताबिक अवकाश की स्थति में यदि कोई शिक्षण संस्था संचालित होता पाया जाता है तो होने वाली विभागीय कार्यवाही के लिए संस्था प्रधान /सचिव स्वयं जिम्मेवार होंगे।
ऐसा संदेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इधर, अलसभोर करीब साढ़े तीन बजे से लगातार बारिश जारी है।


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...