*खबरों में बीकानेर*
पुलिस एक्शन : 7 साल से फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार
90 टीमों ने कुल 263 अपराधियों को गिरफ्तार किया
आज दिनांक 01.08.2024 को श्रीमती लता मनोज कुमार, महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर एवं देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, जिला पुलिस अधीक्षक, अजमेर के निर्देशानुसार जिला पुलिस अजमेर द्वारा एरिया डोमिनेशन की बडी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के तहत कुल 90 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 350 से अधिक का पुलिस जाप्ता था। टीमों द्वारा 200 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर कुल 263 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन अपराधियों में जघन्य अपराध कारित करने वाले 18 अपराधी, 20 स्थाई वारंटी एवं एक 5000 रू के ईनामी अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना क्लॉक मे 7 साल से फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार गिरफ़्तारी शुदा आरोपी पुलिस थाना क्लॉक टावर के टॉप-10 श्रेणी के है। आरोपी 299 जा०फौ० मे वांछित थे।
देवेन्द्रकुमार बिश्नोई (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर दुर्ग सिंह राजपुरोहित, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजमेर दीपक कुमार के निर्देशानुसार पुलिस उप अधीक्षक वृत दक्षिण श्रीमान ओमप्रकाश के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी थाना क्लॉक टावर दिनेश कुमार चौधरी मय घटित टीम द्वारा लम्बे समय से दर्ज प्रकरणों में वांछित चल रहे मुल्जिमान की धरपकड कार्यवाही व एरिया डोमीनेशन की कार्यवाही के तहत पुलिस थाना क्लॉक टावर के प्रकरण संख्या 82/2017 धारा 420,406,120बी भादस में कार्यवाही करते हुए दो मुल्जिमान को को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः परिवादी लाल चन्द्र पुत्र चन्द्रभान जाति सिंधी निवासी
पंचशील अजमेर मालिक रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित दुकान पुलिस थाना क्लॉक टावर ने जरिये न्यायालय एक रिपोर्ट इस आशय की दर्ज करायी कि प्रार्थी का टूर व ट्रेवलस का है आरोपी रमरिक वर्मा व श्रीमती उषा वर्मा निवासी विजयनगर द्वारा परिवादी को सीमेंट कम्पनी की ई टिकटो को बुक करने की फ्रेंचाईजी लेने के लिये उत्प्रेरित किया व अपने खाते में पैसे जमा करवावें तथा प्रार्थी के साथ 8,50,000/-रूपये की धोखाधड़ी की। आदि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। दौराने अनुसंधान वांछित रिकार्ड प्राप्त किया गया तथा आरोपीगण प्रकरण दर्ज होने के बाद अपने निवास स्थान से रूपोश हो गये जिनका 37 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ़्तारी वांरट प्राप्त किये गये। आरोपीगण द्वारा रूपोश हो जाने से प्रकरण हाजा मे धारा 299 जा० फौ० के तहत नतीजा न्यायालय मे पेश किया गया। तथा सन 2017 से आरोपीगण फरार चल रहे थे जिनका स्थायी वारंट जारी हो रखे थे। जिनके संबंध मे मुखबिर खास मामुर किये गये। संभावित जगहो पर तलाश व दबिश की कार्यवाही की गयी। दौराने जानकारी में आया कि अभियुक्तगण जयपुर मे फरारी काट रहे है, जिस पर पुलिस थाना क्लॉक टावर की गठित टीम द्वारा दबिश दे कर वांरटियों को गिरफ्तार किया गया।
मुल्जिमान का विवरणः-
1. रमरीक वर्मा पुत्र दिनेश चन्द वर्मा निवासी विश्वकर्मा कोलोनी 99 बस स्टेण्ड के पास वाली गली वार्ड नं0 4 विजयनगर जिला ब्यावर
2. श्रीमति उषा वर्मा पत्नी दिनेश चन्द वर्मा निवासी विश्वकर्मा कोलोनी 99 बस स्टेण्ड के पास वाली गली वार्ड नं0 4 विजयनगर जिला ब्यावर
टीम के सदस्य
1. दिनेश चौधरी पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना क्लॉक टावर 2. राजेश शर्मा सउनि पुलिस थाना क्लॉक टावर
3. मनोहर सिंह है० कानि० 925 पुलिस थाना क्लॉक टावर
श्रीमती अतिला मकालि 555 एलिस





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...