*खबरों में बीकानेर*
नाबालिग से गैंगरेप : एक आरोपी ने पीड़िता को क्वार्टर पर बुलाया, तीन ने मिलकर किया कुकृत्य
आरोपी पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने वॉट्सऐप के जरिए मासूम को पैसों का प्रलोभन दिया !
बाड़मेर। पुलिस कॉन्स्टेबल समेत बदमाशों द्वारा एक नाबालिग छात्रा से गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने वॉट्सऐप के जरिए मासूम को पैसों का प्रलोभन दिया। फिर उसे क्वार्टर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मासूम के अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। पीड़िता 31 जुलाई को अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पॉक्सो में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाकर
जांच शुरू की। पुलिस ने बताया- रिपोर्ट में मां ने बताया कि मेरी नाबालिग बच्ची (17.5) बाड़मेर शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। फरवरी 2024 में वॉट्स ऐप और टैक्स्ट मैसेज पर कॉन्स्टेबल समेत तीन लोगों ने उससे बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को पैसे और आर्थिक मदद का प्रलोभन दिया। फरवरी माह के पहले वीक में एक आरोपी ने पीड़िता को लक्ष्मी नगर स्थित क्वार्टर पर बुलाया और गेट बंद कर दिया। वहां चाकू दिखाकर डराया। इसके बाद तीनों ने गैंगरेप किया। अश्लील वीडियो बनाए और फोटो भी खींचे।
युगपक्ष




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...