*खबरों में बीकानेर*
फाइनेंशियल फ्राड की आशंका : 400 चाइनीज कंपनियों पर लटक रही तलवार
नई दिल्ली। भारत सरकार एक बार फिर से चीन की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं. कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय जल्द ही लगभग 400 चीनी कंपनियों पर एक्शन ले सकता है. मंत्रालय के पास जानकारी आई है कि ये कंपनियां ऑनलाइन जॉब और ऑनलाइन लोन जुड़े फॉड करने में लिप्त हैं, आशंका है कि इन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, उत्तर से सभी प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत 17 राज्यों में कई लोगों फाइनेंशियल फ्राड का शिकार बनाया है. को
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने की थी जांच
सरकारी सूत्रों के हवाले से मनीकंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने मोबाइल स्क्रीन और बैटरी बनाने वाले लगभग 40 चीनी कंपनियों के खिलाफ भी जांच शुरू की है. सूत्रों ने दावा किया है कि लगभग 600 चीनी कंपनियां जांच के दायरे में आई थी. इनमें से 300 से लेकर 400 कंपनियों का कामकाज संदिग्ध पाया गया है. इन पर कार्रवाई होना लगभग निश्चित हो
चुका है. इनमें लोन एप और ऑनलाइन जॉब ऑफर करने वाली कंपनियां भी शामिल हैं.
डिजिटल लोन के नाम पर
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिजिटल लोन देने वाली कंपनियां पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी हैं. ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन्ना का पालन नहीं कर रही हैं. इसके चलते कई कस्टमर धोखाधड़ी के शिकार हुए है. साथ ही इस तरह के लोन देने वाली कंपनियां लोगों का मानसिक शोषण भी करने लगती हैं. इनकी ब्याज दरें
भी काफी हाई होती हैं. फर्जी जॉब ऑफर देकर भी लोगों को फंसाया जा रहा है.
बैंक अकाउंट-पता सब गलत,
3 महीने में कार्रवाई संभव इनमें से कई कंपनियों के डायरेक्टर भारतीय हैं. लेकिन, इनके बैंक अकाउंट चीनी हैं. इनमें कोई ट्रांजेक्शन कंपनियों रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं हैं. कई मामलों में का पता भी गलत निकला है. कुछ केसों में इनवेस्टमेंट किसी और नाम से किया गया कंपनी कुछ और ही बिजनेस करती पाई गई.
युगपक्ष




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...