कारगिल विजय रजत जयंती महोत्सव शुक्रवार को
बीकानेर, 24 जुलाई। कारगिल विजय के रजत जयंती महोत्सव का आयोजन 26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से शहीद स्मारक पर किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, जिला प्रशासन, एनसीसी कैडेट्स और आमजन द्वारा कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती महोत्सव का आयोजन शुक्रवार प्रातः 10 से 12 बजे तक पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...