नीचे इस क्रम में पढ़ें आज की खबरें
- रंगीन गोल पापड़ सीज
- अर्थी उठने से पहले जीवन के अर्थ को समझें-साध्वीश्री चंदनबाला
- चिराग पासवान के कैबिनेट मंत्री बनने पर बीकानेर में पार्टी कार्यकर्ताओं मनाई खुशियां
- अनुकरणीय : टैक्सी चालक ने हजारों रुपये से भरा बैग मालिका तक पहुंचाया
- अजमेर में सम्मानित हुई बीकानेर की डॉ. वृंदा
- सरकारी कार्यालयों में 15 जुलाई तक अनुपयोगी सामान की नीलामी करवाना सुनिश्चित करें -सिंघवी
- 100 से अधिक अस्पतालों पर गर्भवतियों की हुई एएनसी जांचें
- कतरियासर में रात्रि चौपाल आयोजित
- श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर और उप जिला अस्पताल भवन निर्माण मसला : पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के बाद होगा एमओयू, क्षेत्र की बड़ी समस्या का होगा समाधान
- चालीस युवा एंतरप्रेन्योर्स ने शहर के विकास की संभावनाओं पर किया मंथन
संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक रहे मौजूद
- आत्मरक्षा, साफा व धोती प्रशिक्षण शिविर के शानदार रुझान सामने आए
- एसकेआरएयू: 11 जून को आयोजित होगा 20 वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र होंगे मुख्य अतिथि
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर और उप जिला अस्पताल भवन निर्माण मसला : पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के बाद होगा एमओयू, क्षेत्र की बड़ी समस्या का होगा समाधान
बीकानेर, 10 जून। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर और उप जिला अस्पताल भवन निर्माण के संबंध में सोमवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और दानदाता संस्थाओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की स्वीकृति अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में उप जिला अस्पताल और ट्रोमा सेंटर का भवन निर्माण दानदाताओं द्वारा किया जाएगा और भवन निर्माण पश्चात इसका नामकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामकिशन श्रीकिशन बाहेती जनकल्याण फाउंडेशन कोलकाता और पवन प्रकाश चांडक जनकल्याण फाउंडेशन कोलकाता द्वारा सिविल कार्य निर्माण से संबंधित संपूर्ण लागत वहन करने की सहमति दी गई है। इसके अनुसार निर्माण पश्चात ब्लॉक ए का नाम सोना बृजलाल बाहेती ट्रोमा सेंटर और ब्लॉक बी का नाम भगवती मदन लाल चांडक अस्पताल होगा। वहीं दोनों भवनों के बीच एंट्रेंस फोयर पर राजकीय बाहेती चांडक उप जिला चिकित्सालय नामकरण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता द्वारा मंगलवार को अस्पताल के लिए चिन्हित भूमि का मुआयना करते हुए तकनीकी रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार और दानदाता संस्थाओं के बीच एमओयू के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में श्रीडूंगरगढ़ का अस्पताल शहरी क्षेत्र में चल रहा है। यह भवन पुराना है तथा बरसात के दिनों में यहां जलभराव की स्थिति रहती है। वहीं नेशनल हाईवे पर होने के कारण यहां यहां ट्रोमा सेंटर की मांग लंबे समय से थी। ऐसे में सरकार द्वारा नए स्थान पर उप जिला अस्पताल और ट्रोमा सेंटर बनाने की अनुमति दी है। यहां भवन निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो, इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी द्वारा तकनीकी रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान भवन निर्माण के अनुमोदित नक्शे सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, दानदाता हरि किसन बाहेती, पीएमओ डॉ. एसके बिहानी, बीसीएमएचओ डॉ. ओपी स्वामी, शिव प्रसाद तावनिया, जय किसन बाहेती, सत्यनारायण स्वामी और राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
बीकानेर : 1980 किलोग्राम रंगीन गोल पापड़ सीज
*'शुद्ध आहार -मिलावट पर वार' अभियान के तहत हुई कार्यवाही*
बीकानेर, 10 जून। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत सोमवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स सुविधा पापड़, करणी इंडस्ट्रीयल एरिया पर निरीक्षण एवं नामूनीकरण की कारवाई की गई। सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मैसर्स सुविधा पापड़ पर मौके पर पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, पानी की जांच रिपोर्ट तथा फूड हैंडलर्स का मेडिकल नहीं था। फर्म के निरीक्षण के दौरान दो तरह के गोल पापड़ तैयार किए जा रहे थे। एक बिना रंग के तथा दूसरे में जरूरत से अधिक फूड कलर काम में लिया जा रहा था, जो कि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यहां से रंगीन गोल पापड़ के दो नमूने लिए गए। नमूने लेने के पश्चात् कुल 1980 किलोग्राम रंगीन गोल पापड़ को मौके पर ही सीज किया गया। नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में भानू प्रताप सिंह तथा श्रवण वर्मा शामिल रहे।
*कतरियासर में रात्रि चौपाल आयोजित*
बीकानेर, 10 जून। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दुलीचंद मीना ने रविवार को कतरियासर में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई की। ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या पर एडीएम प्रशासन ने सहायक अभियंता पीएचईडी को तुरंत कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कतरियासर स्थित राजकीय प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक लगाने तथा पशु पालन विभाग के सब सेंटर में पशु धन सहायक लगाने की मांग की। एडीएम ने सीएमएचओ को त्वरित प्रभाव से वैकलिपक व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये।
मीना ने लोक देवता संत श्री जसनाथ जी पेनोरमा निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का अवलोकन किया तथा इस संबध में मंदिर प्रशासन एवं श्रद्धालुओं से चर्चा की । डॉ मीना ने श्रीमाता कालल्दे मन्दिर में दर्शन कर मंदिर परिसर में बन रहे विश्राम गृह का निरीक्षण किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 100 से अधिक अस्पतालों पर गर्भवतियों की हुई एएनसी जांचें
बीकानेर, 10 जून। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 100 से अधिक अस्पतालों पर आयोजित शिविरों में गर्भवतियों को खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, पेशाब की जांच, सोनोग्राफी, वजन की जांच, ऊंचाई, पेट की जांच इत्यादि जांचों सहित आवश्यक दवाइयों की नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध करवाई गई।
सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महीने की 9 तारीख को राजकीय अवकाश होने के कारण प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस को सोमवार को मनाया गया। समस्त सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, शहरी डिस्पेंसरी, जिला अस्पताल व उपजिला अस्पतालों सहित इस बार जनता क्लीनिक पर भी चिकित्सकों द्वारा गर्भवतियों की गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांचें की गई।
डॉ गुप्ता ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 6 नथूसर गेट तथा यूपीएचसी नंबर 3 धनपत राय अस्पताल में चल रहे शिविरों का निरीक्षण किया। अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते हुए हीट वेव, डेंगू मलेरिया, ए एन सी, टीकाकरण तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों की उपलब्धि की समीक्षा भी की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार लेने के साथ ही डॉ मुकेश जनागल ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्वोदय बस्ती, तिलक नगर तथा बीछवाल में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोल्ड चेन पॉइंट की गहनता से जांच की, देखा की समस्त वैक्सीन का संधारण प्रोटोकॉल अनुसार हो तथा सभी आवश्यक वैक्सीन पॉइंट पर उपलब्ध हो साथ ही गर्भवतियों को दी जा रही प्रसव पूर्व सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन भी किया।
अर्थी उठने से पहले जीवन के अर्थ को समझें-साध्वीश्री चंदनबाला
बीकानेर, 8 जून। विचक्षण ज्योति साध्वीश्री चन्द्र प्रभा की शिष्या साध्वीश्री चंदन बाला रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में चल रही विशेष प्रवचन माला में रविवार को कहा कि अपनी अर्थी उठने से पहले जीवन के अर्थ को समझें तथा देव, गुरु व धर्म प्रति समर्पण रखे। आत्म व परमात्म तत्व को पहचाने, पाप कर्म से बचे तथा पुण्यों का अर्जन करें।
साध्वीश्री रत्न निधि ने स्वयं की शक्ति को पहचाने’’ विषयक प्रवचन में 1440 पुस्तकों के रचयिता आचार्य हरिभद्र महाराज के जीवन वृत के बारे में बताया। प्रवचन माला उपासरे में सुबह सवा नौ बजे से सवा दस बजे तक नियमित चलेगी।
चिराग पासवान के कैबिनेट मंत्री बनने पर बीकानेर में पार्टी कार्यकर्ताओं मनाई खुशियां
बीकानेर। पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी केन्द्र की एनडीए सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कैबिनेट मंत्री बनने पर बीकानेर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। इस मौके पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल और प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार की अगुवाई में कोटगेट पर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। इस मौके पर रमजान मुगल और मंजूर कलाकार ने पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा को समर्पित चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने से हर वर्ग में उत्साह की लहर है। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि उर्जावान युवा चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने से देश के युवावर्ग में उत्साह का संचार हुआ है। खुशियां मनाने वालों में नासिर हुसैन,साजिद अली,परवेज खान,राजकुमार खडग़ावत,फरमान अली,साहिल हुसैन, समर आलम,फखरुद्दीन,शरीफ हुसैन,बरकत अली,सैफू,आसिफ, शाहरुख खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगाये।
*निर्विकल्प फाउण्डेशन की पहल*
चालीस युवा एंतरप्रेन्योर्स ने शहर के विकास की संभावनाओं पर किया मंथन
संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक रहे मौजूद
बीकानेर, 10 जून। निर्विकल्प फाउण्डेशन द्वारा 'हरख बीकाणा' कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को पहला संवाद होटल सागर में हुआ। देर रात तक चले संवाद के दौरान 40 यंग एंटरप्रेन्योर्स ने भागीदारी निभाई और शहर के सर्वांगीण विकास में भागीदारी पर चर्चा की। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी और महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश बतौर अतिथि मौजूद रहे।
संभागीय आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि बीकानेर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए यंग एंतरप्रेन्योर्स आगे आएंगे तो अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी युवा उद्यमी सामूहिक कार्य योजना बनाकर सकारात्मक दिशा में कार्य करें। उन्होंने सभी यंग एंतरप्रिन्योर्स से अगले एक सप्ताह में प्रस्ताव उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया और कहा कि इनके क्रियान्वयन में प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश ने कहा कि युवाओं द्वारा बीकानेर के विकास के प्रमुख विषय एवं क्षेत्र निर्धारित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज युवाओं से बहुत अपेक्षाएं हैं। उन्होंने वायु सेवाओं में वृद्धि, शहरी क्षेत्र को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका और इनलेण्ड कंटेनर डीपो की स्थापना से जुड़े विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय युवाओं का है, ऐसे में युवा निर्णय लेकर आगे आएंगे तो बीकानेर में विकास को पंख लग सकते हैं।
युवा उद्यमी बीकाजी प्रोडक्टस के दीपक अग्रवाल ने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। इसे और बेहतर पहचान दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्विकल्प फाउण्डेशन द्वारा की गई यह पहल इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
निर्विकल्प फाउण्डेशन के निदेशक और कार्यक्रम संयोजक डाॅ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने बताया कि बीकानेर स्थापना दिवस पर शहर के मौजीज लोगों के साथ आयोजित संवाद में प्रत्येक माह की 9 तारीख को विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी श्रृंखला में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल कर चुके युवाओं के साथ संवाद किया गया है। इनके सुझावों को संकलित करते हुए प्रशासन को उपलब्ध करवाया जाएगा तथा इनके क्रियान्वयन के प्रयास होंगे। उन्होंने बताया कि यह क्रम प्रत्येक माह अनवरत रूप से चलेगा। इस दौरान अलग-अलग समूहों के साथ वैचारिक मंथन किया जाएगा।
इस दौरान युवा उद्यमी हेमंत मेहता, यश अग्रवाल, ऋत्विक सेठिया, अंकुर अग्रवाल, दिनेश बिश्नोई, पारूल शर्मा, गोविंद भादू, अनिरूद्ध गोयल, मिथेश खत्री, हेमंत अग्रवाल, पूर्वा जैन, कीर्तिमान लोढा, दीपक नोहाल, कमल कल्ला, रजनीश व्यास, मुदित खजांची, निखिल राजपुरोहित, हर्षित करनाणी, सुमित कुमार, भुवनेश, हेमंत सेखवानी और राम पाणेचा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार, मनीष सुथार, होटल व्यवसायी दिनेश अग्रवाल, अक्षय आचार्य और संजय पुरोहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशोर सिंह राजपुरोहित ने किया।
आत्मरक्षा, साफा व धोती प्रशिक्षण शिविर के शानदार रुझान सामने आए
10 जून 2024, बीकानेर ।
क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित आत्मरक्षा, साफा व धोती प्रशिक्षण शिविर के शानदार रुझान सामने आए ।
क्षत्रिय सभा बीकानेर द्वारा आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन आत्मरक्षा, साफा एवं धोती प्रशिक्षण शिविर स्थानीय बिदासर हाउस में चल रहा है जिसका आज पांचवा दिन है इस शिविर में बीकानेर के छोटे-छोटे बालक ,बालिकाएं, युवा महिलाएं एवं बुजुर्ग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं और प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे हैं ।
प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक, श्री संदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर में 8 साल से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तथा बच्चियां एवं महिलाएं साफा बांधना एवं धोती बांधना सीख रही हैं, इसी क्रम में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की प्रभारी उषा कंवर ने बताया कि इस शिविर में 7 -8 साल की बच्चियों से लेकर युवा एवं महिलाएं भाग ले रही हैं । आत्मरक्षा शिविर के प्रति बच्चियों और महिलाओं का रुझान देखने को बनता है वह इस प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहती हैं ।
इस शिविर के संयोजक व क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि यह शिविर बहुत ही सफल रहा जिसमें बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला इस शिविर का बीकानेर के सभी वर्ग के लोग लाभ ले रहे हैं । क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने इस तरह के शिविर को बहु उपयोगी बताते हुए भविष्य में क्षत्रिय सभा द्वारा इस प्रकार के अन्य शिविर निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया ।
अनुकरणीय : ईमानदारी अभी जिंदा है, टैक्सी चालक ने हजारों रुपये से भरा बैग मालिक तक पहुंचाया
बीकानेर। शहर में एक टैक्सी में एक युवक अपना बैग भूल गया जिसमें हजारों रुपये व अन्य महत्पूर्ण कागज थे। बताया जा रहा है पूगल निवासी नारायण राम सुथार किसी काम से टैक्सी में जा रहा था तभी वो टैक्सी से स्वय उतर गये और सामान टैक्सी में ही भूल गया। जब टैक्सी चालक ने देखा कि युवक बैग भूल गया है। इस टैक्सी चालक ने तुरंत बैग को कोतवाली थाना पहुंचाया दिया। इस पर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने पुलिस के शब्दल अली, शिवराज, श्रीनौरंगी को बैग के मालिक को खोजबीन में लगाया। तभी कागजों के आधार पर मालिक से संर्पक कर उनको कोतवाली थाने बुलाया और रुपये व अन्य समान नारायण राम सुथार व उनके भैरुराम को सौपा।
*अजमेर में सम्मानित हुई बीकानेर की डॉ. वृंदा*
बीकानेर, 10 जून। चारण साहित्य शोध संस्थान, अजमेर द्वारा रविवार को अजमेर में 'चारण साहित्य समारोह 2024' का आयोजन किया गया।
संस्था द्वारा चारण साहित्य पर शोध कार्य करने वाले विभिन्न शोधार्थियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर जिले की डॉ. वृन्दा को उनके द्वारा चारणों की कुलदेवी श्री करणी माता की चिरजा (स्तुति) पर किये गये शोधकार्य हेतु संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए नगद राशि के साथ चारण साहित्य की पुस्तकें एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, भंवरसिंह चारण, सी.डी. देवल, पूर्व सांसद पुष्पदान भाई एस गडवी, पदमश्री डॉ.चन्द्र प्रकाश देवल,गिरधनदान रतनू, डॉ. प्रो. अम्बादान रोहडिया, प्रो. मंजुला बारैठ एवं श्रद्धा आढ़ा आदि मौजूद रहे।
सरकारी कार्यालयों में 15 जुलाई तक अनुपयोगी सामान की नीलामी करवाना सुनिश्चित करें -सिंघवी
बीकानेर, 10 जून। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने कहा कि संभाग के सभी कार्यालय अपने यहां अनुपयोगी सामान की नीलामी 15 जुलाई तक करवाना सुनिश्चित करें।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में श्रीमती सिंघवी ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में साफ सफाई के साथ-साथ अनुपयोगी सामान और अनुपयोगी रिकॉर्ड की नीलामी करवाना सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के मद्देनजर राजकीय कार्यालयों, स्कूलों की छतों की सफाई का काम भी गंभीरता के साथ पूर्ण हो। अगले 10 दिनों में सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने परिसर, छतों की साफ सफाई पूर्ण करवाते हुए रिपोर्ट भेजेंगे। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग , विद्युत, कृषि, पीएचईडी, स्वास्थ्य, पशुओं ,शिक्षा और स्थानीय स्वायत्त निकाय सहित विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। श्रीमती सिंघवी ने कहा कि स्वायत निकाय विभाग द्वारा संभाग की सभी श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का एक साथ भौतिक सत्यापन करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करें ।सभी अन्नपूर्णा रसोइयों में भोजन में मिलेट्स भी शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ।
स्कूलों के जर्जर भवन का चिन्हीकरण और विद्यार्थियों के बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था करवाने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी स्कूलों का सर्वे समय पर हो तथा आवश्यक कार्रवाई की जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मौसमी बीमारियों की रोकथाम और हीट वेव प्रबंधन के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की रिपोर्ट लेते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संभाग में डेंगू की स्थिति की जानकारी लेते हुए नियंत्रण के सभी उपाय समय पर करने के निर्देश दिए।
श्रीमती सिंघवी ने कहा कि विभिन्न विभाग अपने यहां प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध रूप से गुणवत्ता के साथ काम पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें तथा प्रगति रिपोर्ट कार्यालय को भिजवाई जाए। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओमप्रकाश बिश्नोई, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देवेंद्र चौधरी सहित अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
वीडियो एसकेआरएयू: 11 जून को आयोजित होगा 20 वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र होंगे मुख्य अतिथि
वीडियो :
स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्या-वाचस्पति के कुल 1569 विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे उपाधियां
19 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 03 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से किया जाएगा सम्मानित
पहली बार स्नातक विद्यार्थी को भी दिया जाएगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
पीएचडी में भी पहली बार प्रदान किया जाएगा स्वर्ण पदक
राज्यपाल महोदय संविधान पार्क, कृषि महाविद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास, उच्च जलाशय का करेंगे लोकार्पण, कृषि ज्ञान रथ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का भी करेंगे विमोचन
बीकानेर, 10 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह 11 जून को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्या मंडल सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र होंगे। विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा तथा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.आर.छींपा एवं दीक्षांत अतिथि केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के पूर्व कुलाधिपति व कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो.राम बदन सिंह होंगे। राज्यपाल महोदय एयरपोर्ट से सीधे कृषि विश्वविद्यालय 11.45 पर पहुंचेगे। कुलपति डॉ अरुण कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलसचिव डॉ देवा राम सैनी, अनुसंधान निदेशक डॉ पीएस शेखावत, आईएबीएम निदेशक डॉ आई पी सिंह. प्रसार निदेशक डॉ सुभाष चंद्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेन्द्र सिंह राठौड़, उपनिदेशक प्रसार डॉ राजेश कुमार वर्मा, कृषि विश्वविद्यालय पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई उपस्थित रहे।
कुल 1569 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधी -
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि संकाय व सामुदायिक विज्ञान संकाय के स्नातक ( यूजी) 2022-23 एवं आईएबीएम, कृषि संकाय व सामुदायिक विज्ञान संकाय के स्नातकोत्तर (पीजी) व विद्या-वाचस्पति (पीएचडी) के 1 जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2023 तक पास हुए कुल 1569 विद्यार्थियों को उपाधी प्रदान की जाएंगी। उनमें से 1245 छात्र और 324 छात्राएं शामिल हैं। कुल 1569 विद्यार्थियों में से स्नातक के 1346, स्नातकोत्तर के 194 और विद्यावाचस्पति के 29 विद्यार्थियों को उपाधी प्रदान की जाएगी।
19 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व 03 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक -
कुलपति ने बताया कि समारोह में 19 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 03 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 19 विद्यार्थियों में से स्नातक के 02, स्नातकोत्तर के 17 और विद्यावाचस्पति का 01 विद्यार्थी शामिल है। खास बात ये कि पहली बार विद्यावाचस्पति विद्यार्थी को भी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार पहली बार स्नातक विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जा रहा है।
इन 19 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक-
कुलपति ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा उनमें स्नातक के विद्यार्थी अंकुश कुमार व कुमारी यामिनी सारस्वत है। वहीं स्नातकोत्तर के 17 विद्यार्थियों में सत्र 21-22 की स्नातकोत्तर कृषि की छात्रा अनुराधा यादव, रश्मि रेखा, अनुज गोदारा, सुमित्रा कुमावत, एडलिन प्राजुला जे जी, आशा कुमारी, नायकोटी रागिणी व सत्र 2022-23 के अंतर्गत स्नातकोत्तर कृषि की छात्रा कुमारी संपत चौधरी, हिमानी, अंकिता, पूजा सिहाग, सिद्धार्थ राजपूत, प्रज्जवल बिश्नोई, नितिन कुमार ए, यशवंत सिंह राठौड़, जम्मु शर्मिला शामिल हैं।
इन 03 विद्यार्थियों को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक-
कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों में सत्र 2021-22 अंतर्गत स्नातकोत्तर कृषि की छात्रा एडलिन प्राजुला जे जी व सत्र 2022-23 अंतर्गत स्नातक कृषि के छा्त्र अंकुश कुमार व स्नातकोत्तर कृषि के छात्र प्रज्जवल बिश्नोई शामिल हैं।
राज्यपाल करेंगे विभिन्न लोकार्पण-
कुलपति ने बताया कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विद्या मंडप के पास 6.5 लाख की लागत से नवनिर्मित संविधान पार्क, कृषि महाविद्यालय में 1 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भारत रत्न डॉ एम.एस.स्वामीनाथन छात्रावास व 35 लाख की लागत से निर्मित उच्च जलाशय का लोकार्पण करेंगे।
कृषि ज्ञान रथ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना-
राज्यपाल महोदय कृषि ज्ञान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये कृषि ज्ञान रथ एसकेआरएयू के अंतर्गत आने वाले सातों कृषि विज्ञान केन्द्रों ( बीकानेर, लूणकरणसर, पदमपुर, चांदगोठी, पोकरण, जैसलमेर और झुंझुनूं) में सात-सात दिन तक रहेंगे और प्रत्येक गांव में जाएंगे। कृषि ज्ञान रथ में मिट्टी व पानी की जांच की व्यवस्था के अलावा उन्नत कृषि प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही कृषि वैज्ञानिक किसानों को विभिन्न फसलों, बागवानी व पशुपालन संबंधी विभिन्न विधाओं पर जानकारी देंगे।
दो पुस्तकों का करेंगे विमोचन-
इसके अलावा राज्यपाल कृषि विश्वविद्यालय के आईएबीएम( इंस्टिट्यूट ऑफ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) द्वारा प्रकाशित पुस्तक ''कृषि व्यवसाय- प्रबंधकीय परिप्रेक्ष्य में'' ( लेखक- डॉ सत्यवीर सिंह मीणा, डॉ अमिता शर्मा, डॉ अदिति माथुर) व कृषि महाविद्यालय बीकानेर द्वारा प्रकाशित पुस्तक ''बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सिद्धांतों पर पाठ्य पुस्तक'' (लेखक- डॉ सुजीत कुमार यादव, कुमारी शौर्य सिंह, कुमारी सृजन यादव, डॉ अरुण कुमार) का विमोचन करेगे।
मानद उपाधि करेंगे प्रदान-
समारोह में राज्यपाल द्वारा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के पूर्व कुलाधिपति व कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो.आऱ.बी.सिंह व स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.आर.छींपा को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।















यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...