2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
भाजपा संभाग कार्यालय, 12 गांधीनगर, रजिस्ट्रार कार्यलय रोड बीकानेर मे
वीडियो बीकानेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण भाजपा नेताओं ने देखा
बीकानेर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह बीकानेर भाजपा कार्यालय में देखा गया । जैसे ही नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री पद की एवं बीकानेर के लोकप्रिय सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने मंत्री पद की शपथ ली पूरा पार्टी कार्यालय भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी की जय अर्जुन राम मेघवाल जिंदाबाद ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारो से गुंजायमान हो गया।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पार्टी कार्यालय में जबरदस्त आतिशबाजी की गई पटाखे छोड़े गए एक दूसरे को कार्यकर्ताओं को गले मिलकर बधाइयां दी गई मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया ।
भाजपा देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम विधान सभा विधायक जेठानन्द व्यास, बीकानेर नगर निगम महापौर श्रीमती सुशीला कंवर,नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, शहर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, भाजपा संभाग मीडिया संयोजक मुकेश आचार्य, शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, शहर भाजपा महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी,देहात भाजपा महामंत्री सवाई सिंह, महेश मुंड, भाजपा नेता दीपक पारीक, शशि कांत शर्मा, आनंद सिंह भाटी, गोपाल गहलोत, जे पी व्यास, चन्द्र मोहन जोशी, अखिलेश प्रताप सिंह, मनीष आचार्य, मुकेश ओझा,कमल आचार्य, रमजान अब्बासी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भारती अरोड़ा, विजय उपाध्याय, घनश्याम लोहिया, जितेद्र सिंह राजवी, सांवर लाल गहलोत, सुशील शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, गोपाल अग्रवाल, विक्रम सिंह राजपुरोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...