2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
वीडियो : प्रधानमंत्री आवास में बैठक, चाय पर चर्चा
मास्टर जी की क्लास !
अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हुए
कयास - सौ दिन की कार्य योजना !!
- मोहन थानवी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7:00 के करीब तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कयास यह लगाया जा रहा है कि करीब 30 से अधिक मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई जा सकती है। कुछ नाम सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। *बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल*
*जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत*
*अलवर सांसद भूपेंद्र यादव*
*अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी*
*राजस्थान से 4 मंत्री* लेकिन अभी तक यह सभी कयास है।
प्रधानमंत्री आवास पर आज चाय पर चर्चा हुई। चाय पर चर्चा में बीकानेर से चौथी बार सांसद निर्वाचित हुए अर्जुन राम मेघवाल भी संभावित मंत्री के रूप में शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसे सकारात्मक लेते हुए मास्टर जी की क्लास भी कहा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली अलहदा तरीके की रही है। जिसमें वह राजनीतिक जगत को अचंभित करते रहे हैं।
आज प्रधानमंत्री आवास पर संभावित मंत्रियों की चाय पर चर्चा का आयोजन हुआ। इस पर भी सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संभावित मंत्रियों को अपनी चिर परिचित कार्यशैली के अनुरूप 100 दिवसीय कार्य योजना के बारे में अपनी परिकल्पना से अवगत करवाया होगा।











यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...