नीचे इस क्रम में पढ़ें आज की खबरें
- बीकानेर : पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह भाजपा कार्यालय में सामूहिक रूप से लाइव देखेंगे
- ‘विकसित राजस्थान-2047’ दस्तावेज हेतु राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संबंध में दिये सुझाव
- राजस्थानी के मूर्धन्य विद्वान थे प्रो. सोनाराम बिश्नोई
- मंगलवार को आएंगे राज्यपाल मिश्र, कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
- बीकानेर : भरे बाजार युवक-युवती को आरोपी जबरन उठा ले गए दिल्ली के नंबरों की गाड़ी में, लोग सकते में
- राजस्थान : कॉलेजों में एडमिशन की पॉलिसी में बड़ा बदलाव, बालिका शिक्षा को लेकर सरकार ने लिया नया फैसला
- वरिष्ठजन भ्रमण पथ पर आयोजित हुआ ब्लड प्रेशर और शूगर जांच शिविर*
*बीकानेर (पश्चिम) विधायक रहे मुख्य अतिथि*
- हवन और महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ डेहरू माता का पाटोत्सव का आयोजन
- राजस्थान : अब केजी से यूजी तक शिक्षा वंचितों को निःशुल्क
किसानों को 6000 नहीं 8000 रुपए
- राजस्थान : इन जगहों फिर आदर्श आचार संहिता !
उपचुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने जारी किए कार्यक्रम
- आज रविवार को आधे से अधिक शहर में बिजली की रहेगी बिजली-कटौती
- स्वास्थ्य एवं साहित्य संगम की काव्य गोष्ठी में श्रोता हुआ मंत्रमुग्ध
- बीकानेर आर्थोपेडिक्स सर्जन सोसायटी का गठन - डॉ बी एल खजोटिया अध्यक्ष बने - राज्य स्तरीय कांफ्रेंस "मिडटर्म रोजाकोन - 2024" सितंबर में
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
‘विकसित राजस्थान-2047’ दस्तावेज हेतु राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संबंध में दिये सुझाव
बीकानेर, 9 जून। ‘विकसित राजस्थान-2047’ दस्तावेज तैयार करने के संबंध में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से रविवार को अकादमी सभागार में आयोजित बैठक में साहित्यकारों ने राजस्थानी भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति आदि के विकास-उन्नयन हेतु अपने सुझाव दिये।
वरिष्ठ शिक्षाविद एवं साहित्यकार प्रो. भँवर भादाणी ने कहा कि राजस्थानी की मान्यता तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति के चहुंमुखी विकास के लिये सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थानी के अप्रकाशित प्राचीन ग्रंथों का प्रकाशन किया जाये। वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि राजस्थानी को प्रदेश की द्वितीय राजभाषा घोषित किया जाए। प्रदेश में राजस्थानी ग्रंथ अकादमी तथा राजस्थानी लोक साहित्य-संस्कृति अकादमी की स्थापना की जाये। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने ‘विकसित राजस्थान-2047’ दस्तावेज के संबंध में विस्तार से बताते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अकादमी के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा राजस्थानी भाषा में दी जाये। राज्य सरकार द्वारा पुस्तक खरीद में राजस्थानी पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाये। मुकेश व्यास ने राजस्थानी भाषा में अखबार प्रकाशन की आवश्यकता जताई। शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार में राजस्थानी भाषा का प्रयोग हो, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजनाएं सरलता से समझ में आ जायें। प्रो. नरसिंह बिनानी ने कहा कि बच्चों व युवाओं को राजस्थानी भाषा बोलने-लिखने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। सुधा आचार्य ने बीकानेर में ‘राजस्थानी संस्कृति संग्रहालय’ बनाने की आवश्यकता जताई। मोनिका गौड़ ने कहा कि राजस्थानी भाषा की एकरूपता के लिये समन्वित प्रयास किये जायें। राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में राजस्थानी भाषा-साहित्य का प्रश्न पत्र अनिवार्य किया जाये, जिससे प्रदेश के युवा लाभान्वित हो सकें। कासिम बीकानेरी ने राजस्थानी फिल्मों को प्रोत्साहन देने हेतु अनुदान प्रक्रिया को सरल बनाने की आवश्यकता जताई। अब्दुल शकूर सिसोदिया ने कहा कि राजस्थानी लोक कलाकारों को अधिकाधिक प्रोत्साहन दिया जाये। जुगल किशोर पुरोहित ने दिवंगत राजस्थानी साहित्यकारों पर पुस्तक प्रकाशन की बात कही।अकादमी सूचना सहायक केशव जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थानी भाषा-साहित्य के विकास के लिए आधुनिक तकनीकी का भी प्रयोग किया जाये। इस अवसर पर श्रीनिवास थानवी, इन्द्र कुमार छंगाणी, सुशील छंगाणी, कानसिंह, मनोज मोदी, रामअवतार तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।
राजस्थानी के मूर्धन्य विद्वान थे प्रो. सोनाराम बिश्नोई
बीकानेर, 9 जून। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष तथा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व राजस्थानी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सोनाराम बिश्नोई राजस्थानी के मूर्धन्य विद्वान थे। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य, इतिहास, संस्कृति के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य किया। अकादमी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अनेक नवाचार किये। वे राजस्थानी की मान्यता के लिये सदैव प्रयासरत रहे। उन्होंने लोकदेवता बाबा रामदेव के विषय में महत्त्वपूर्ण शोध कार्य किया। वे जाम्भाणी साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान थे। उनके द्वारा लिखित अनेक पुस्तकें देश-प्रदेश स्तर पर चर्चित हुईं। वे लोकप्रिय शिक्षक भी थे। उनका निधन राजस्थानी भाषा, साहित्य के लिये अपूरणीय क्षति है। वे देश-प्रदेश की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से सम्बद्ध रहे। उन्होंने अपनी हजारों पुस्तकों-पत्रिकाओं को जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर को भेंट किया।
ये विचार साहित्यकारों ने रविवार को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से प्रो. डॉ. सोनाराम बिश्नोई की पावन स्मृति में अकादमी सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि-सभा में व्यक्त किये। इस दौरान प्रो. भँवर भादाणी, कमल रंगा, पृथ्वीराज रतनू, शरद केवलिया, सुधा आचार्य, मोनिका गौड़, मुकेश व्यास, शंकरसिंह राजपुरोहित, प्रो. नरसिंह बिनानी, कासिम बीकानेरी, अब्दुल शकूर सिसोदिया, जुगल पुरोहित, केशव जोशी, श्रीनिवास थानवी, इन्द्र कुमार छंगाणी, सुशील छंगाणी, कानसिंह, मनोज मोदी, रामअवतार तिवाड़ी आदि ने स्वर्गीय बिश्नोई को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा।
________
_*मंगलवार को आएंगे राज्यपाल मिश्र, कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि*
बीकानेर, 9 जून। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार प्रातः 11:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से प्रस्थान कर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस आएंगे। राज्यपाल श्री मिश्र दोपहर 12 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्या मंडप में आयोजित विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।___________
बीकानेर : पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह भाजपा कार्यालय में सामूहिक रूप से लाइव देखेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद शपथ लेने पर आज भाजपा कार्यालय बीकानेर में सांय 7:30 बजे से जश्न पूर्वक लाइव प्रसारण देखा जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला मंत्री भाजपा बीकानेर शहर मनीष सोनी ने बताया कि बड़ी स्क्रीन पर शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण शहर व देहात भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से देखा जाएगा।
बीकानेर : भरे बाजार युवक-युवती को आरोपी जबरन उठा ले गए दिल्ली के नंबरों की गाड़ी में, लोग सकते में
बीकानेर । बाजार में - सब्जी खरीद रहे युवक-युवती को स्कॉर्पियो में आए बदमाश उठा कर ले गए। बदमाशों ने उन्हें जबरन कार में डाला तब लोगों के भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे। लेकिन, किसी ने मदद नहीं की। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी है। किडनैपर्स को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो में आए बदमाश कुछ देर तक उनके आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद जबरन एसवी में बैठाकर ले गए।
बाजार से उठा ले गए बदमाश
पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर 3 बजे के आसपास युवक युवती के अपहरण की सूचना मिली थी। पहुंचे तो यहां मौजूद लोगों ने बताया कि
दिल्ली नंबर डीएल 10 सीटी 1526 नंबर की सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो से आए 4-5 बदमाशों ने यहां बाजार में 2 युवक-युवतियों का किडनैप कर लिया है। इसके पास मामले की सूचना एसपी तेजस्वनी गौतम और आला अधिकारियों को दी है।
पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी की थानाधिकारी ने बताया कि पूगल कस्बे
के मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी कर गई है। फिलहाल, युवक-युवती क है? इस बारे में पूछताछ की जा रही साथ ही, यह भी सूचना है कि दे यहां लिव इन में रह रहे थे। इना पहचान के प्रयास किए जा रहे मौके पर मौजूद लोगों से बदमाशों हुलिए को लेकर पूछताछ की रही है।
___________
राजस्थान : कॉलेजों में एडमिशन की पॉलिसी में बड़ा बदलाव, बालिका शिक्षा को लेकर सरकार ने लिया नया फैसला
बालिका शिक्षा को लेकर सरकार ने लिया नया फैसला
जयपुर । सरकार ने इस बार कॉलेजों में एडमिशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया और बालिका शिक्षा को लेकर नया निर्णय लिया है। इस बार छात्राओं को 3 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। साथ ही सेल्फ डिफेंस ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकी छात्राओं को पांच प्रतिशत बोनस अंक देने का फैसला किया है।
वहीं, टीएसपी क्षेत्र में कॉलेजों में न्यूनतम स्टूडेंट की संख्या में 25 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। इसके साथ ही गरीब स्टूडेंट्स को फ्री शिक्षा देने का फैसला किया गया है। जबकि पाक विस्थापितों को भी प्रायोरिटी पर एडमिशन देने के लिए स्पेशल कोटा बनाया गया है।
10 जून से एडमिशन की
प्रक्रिया शुरू होगी
राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट
कॉलेजों में 10 जून से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार 12वीं पास स्टूडेंट्स फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए 19 जून तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद 28 जून को सिलेक्ट हुए स्टूडेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
1 जुलाई से प्रदेश के 556 से ज्यादा सरकारी और 1850 से ज्यादा प्राइवेट कॉलेज में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड पर
पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कॉलेजों एडमिशन पॉलिसी के
प्रमुख बदलाव
■ गर्ल्स को एडमिशन में तीन प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें गैप एजुकेशन नियम में भी राहत दी गई है।
पाकिस्तान विस्थापित और दिव्यांग अभ्यर्थियों को स्पेशल कोटे में एडमिशन दिया जाएगा।
ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को केवल
सहशिक्षा (को-एजुकेशन) कॉलेजों में न्यूनतम अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
खेलकूद के साथ समाज सेवा से संबंधित गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को बोनस अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
■ प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज में फ्री सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
गरीब तबके के स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की ओर से बुक बैंक की स्थापना की जाएगी।
________:_
*वरिष्ठजन भ्रमण पथ पर आयोजित हुआ ब्लड प्रेशर और शूगर जांच शिविर*
*बीकानेर (पश्चिम) विधायक रहे मुख्य अतिथि*
बीकानेर, 9 जून। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन द्वारा अग्रवाल चेतना समिति, सौरभ गोयल मेमोरियल रिलीफ सोसायटी और हेल्थ रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार प्रातः वरिष्ठजन भ्रमण पथ पर ब्लड प्रेशर और शूगर जांच शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा के दौर में आदमी अपने स्वास्थ्य की ओर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में यह शिविर बेहद लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति संयमित दिनचर्या अपनाए, खानपान का विशेष ध्यान रखे और चिंतामुक्त रहे। इससे अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने योग, प्राणायाम और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित शिविर की सराहना की।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट वाइस चेयरमैन विजय खत्री ने बताया कि मेडिसन विभाग और अन्य संस्थाओं के सहयोग से पूरे महीने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में अब तक हजारों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बाल किसन गुप्ता ने बताया कि शिविर में 231 लोगों की भागीदारी रही। इनमें से 31 में पहली बार हाई ब्लड प्रेशर तथा 22 में पहली बार शूगर की पुष्टि हुई। इस दौरान प्रतिभागियों को डाइट प्लान के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने डॉ. गुप्ता ने उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और कहा कि जागरूकता एवं जानकारी के अभाव में लोग अनेक रोगों के शिकार हो जाते हैं। इस दौरान सौरभ गोयल मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. वेद प्रकाश गोयल ने आमजन की ब्लड शूगर की जांच की।
अग्रवाल चेतना समिति के सुशील बंसल, हेल्थ रिसर्च सेंटर के मनोज कुमार और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ. तनवीर मालावत ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. मदन, डॉ. एलेक्स, डॉ. विशाल, डॉ. योगेश, डॉ. शुभकरण, डॉ. मुकेश, डॉ. सुरेश, डॉ. आशुतोष, डॉ. अंकित और डॉ. अमित, तरुण गुप्ता, विशाल, निशांत और सागर आदि ने भागीदारी निभाई।
_________
*हवन और महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ डेहरू माता का पाटोत्सव का आयोजन*
नाल रोड़ स्थित डेहरू माता मंदिर के पाटोत्सव का कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया कि आज डेहरू माता के जी का अभिषेक,और पूजन प.नथमल पुरोहित के आचार्यत्व मे हुआ। बाद मे हवन किया गया।हवन रूपचंद पुरोहित और अनिल पुरोहित ने स्पत्निक करवाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर से आए नरेंद्र पुरोहित सुरेंद्र पुरोहित,किशन कल्ला,जीतेन्द्र पुरोहित थे।विशिष्ट अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास थे।
अध्यक्ष पवन पुरोहित और कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि महा आरती मे काफी संख्या मे भक्त मौजूद रहे।विद्यायक व्यास और पुजारी बाबा का समिति द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम मे सुनील पुरोहित,अलोक पुरोहित,श्याम,बटुक,एड.अनिल,एड,रमेश,नागु भा,मास्टर पवन,रामरतन,रामेश्वर,रविकांत,राजेश,गणेश,राजा,मुकेश आदि कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया।
________________
राजस्थान : अब केजी से यूजी तक शिक्षा वंचितों को निःशुल्क
किसानों को 6000 नहीं 8000 रुपए
जयपुर । राजस्थान में भजनलाल सरकार बजट सत्र में घोषित मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना लागू लागू करने जा रही है। जिसके तहत वंचित वर्गों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। बता दें कि वित्तमंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण के दौरान गरीबों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने का बड़ा ऐलान किया था। भजनलाल सरकार इस योजना को 1 जुलाई से लागू करने जा रही है।
वहीं, राजस्थान सरकार ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 2000 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की। इससे राज्य में किसानों को
मिलने वाली वार्षिक राशि बढ़कर 8,000 रुपए हो गई। यह घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अन्नदाता उत्थान (किसान उत्थान) के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए, राज्य सरकार ने किसानों के व्यापक उत्थान की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि में राशि में 2,000 रुपए की वृद्धि की है। परिणामस्वरूप, केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले 6,000 रुपए को अब बढ़ाकर 8,000 रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि पिछले साल
नवंबर में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र संकल्प पत्र में, भाजपा ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की घोषणा की थी।
_________________
राजस्थान : इन जगहों फिर आदर्श आचार संहिता !
उपचुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने जारी किए कार्यक्रम
जयपुर । राजस्थान के नगरीय एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों में गत 31 दिसम्बर तक रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कार्यक्रम जारी करने के साथ ही सम्बंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक प्रभावी रहेगी। शहरी निकायों में अजमेर जिले की नगरपालिका किशनगढ़ के वार्ड नं. 15, बीकानेर जिले की नगरपालिका देशनोक के वार्ड नं. 4, चित्तौड़गढ़ जिले की नगरपालिका रावतभाटा के अध्यक्ष, चूरू जिले की नगरपालिका चूरू वार्ड नं. 11, नगरपालिका राजगढ़ के वार्ड नं. 38, डूंगरपुर जिले की
नगरपालिका डूंगरपुर के वार्ड नं. 26, हनुमानगढ़ जिले की नगरपालिका भादरा के वार्ड नं. 32 और अध्यक्ष, नगरपालिका रावतसर के वार्ड नं. 28, नगरपालिका हनुमानगढ़ वार्ड नं 1 और सभापति, नगरपालिका हनुमानगढ़ के उपसभापति, झुंझुनूं जिले की नगरपालिका चिड़ावा के वार्ड नं. 22, नगरपालिका बगड़ के वार्ड नं. 1, गंगापुरसिटी जिले की नगरपालिका टोडाभीम के वार्ड नं. 13, श्रीगंगानगर जिले की नगरपालिका पदमपुर के वार्ड नं. 19, अनूपगढ़ जिले की नगरपालिका के वार्ड नं. 23, नगरपालिका रायसिंहनगर के वार्ड नं. 24 और उपाध्यक्ष, उदयपुर जिले के नगर निगम उदयपुर के वार्ड नं. 17 में खाली पद के लिए उपचुनाव होंगे।
_____________
आज रविवार को आधे से अधिक शहर में बिजली की रहेगी बिजली-कटौती
220 केवी जीएसएस के 33 केवी मेन बस के अति-आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए 9 जून रविवार को प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक
निम्न स्थानो पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
म्यूजियम सर्किल, केवी 1, जयपुर रोड, 30 न. कोठी, सादुल गंज, डुगर कॉलेज, एईन डी 2 आफिस, मेट्रो शो रूम के पास, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, चीफ आफिस, जेएनवी कॉलानी सेक्टर 1 से 4, अंबेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाण्क्य नगर, पोलोटेक्ििनक कॉलेज, पटेल नगर, बंजरग अखाड़ा के पास, बीएसएफ जयपुर रोड, चर्च,
सांगलपुरा, जेएनवी कॉलानी सेक्टर 3 से 5 व 8, इन्कम टैक्स क्वार्टस, सांइस पार्क, गुरुद्वारा, शिवाजी पार्क, सिथेसिंस क्लासेज, इन्कम टैक्स कॉलोनी, कमला रेसीडेसी, बंसल क्लासेज, आर.एस.वी. स्कूल, विवेकानंद पार्क, दयानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज, संगम पार्क, एयर फोर्स, चलाना अस्पताल, जे.एन. वी. कॉलोनी, पुलिस स्टेशन, खतुरिया कॉलोनी, एस.बी.आई. बैंक, रिलायंस फ्रेश, जे. एन.वी.सी. सेक्टर 5-6, डी.पी.एस., पी.एच.ई.डी. नंबर 15, खतुरिया कॉलोनी, मन मंदिर, सांसद सेवा केंद्र, व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन के सामने, तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पी.एच.ई.डी. नंबर 2, वैशाली पुरम, 220 केवी जीएसएस (बैंक साइड एरिया), द्वारकापुरी, तिलक नगर का कुछ हिस्सा, पी.एच.ई.डी. नंबर 1, विष्णु नगर, पूर्णाराम भट्टा, आकाशवाणी, बी.बी.एस. स्कूल, सोफिया स्कूल,जयपुर रोड 220 केवी जीएसएस,
म.डा कॉलोनी, राज नगर, देव नगर, शहीद भगत कॉलोनी, विजय बिहार, हेठ नगर, उदासर कृषि क्षेत्र, उदासर गांव, पेमासर गांव और ग्रामीण क्षेत्र, विराट नगर, आर्मी गेट, वैशाली नगर, मयूर विहार, सोनी कोठी, मरुधर नगर, वैष्णो धाम, बोथरा कॉलोनी, आर.के. पुरम बी ब्लॉक, खाटू श्याम नगर, वाटिका एन्कलेव, वैष्णो धाम, मंडा और मृदुल इंजीनियरिंग कॉलेज और ग्रामीण, मोदी एक्वा, जयपुर रोड, मरुधर, आर.के. पुरम, पशु चिकित्सा, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटेनेरी सर्किल,
नीलम ट्रेवल्स, ए.सी.बी., एस.बी.आई. बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाश पुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करनी पैलेस, पूजा एन्कलेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप, विधायक सुरमिला, आर.सी.पी कॉलोनी, बीछवाल गांव, कृ षि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, पंप हाउस, कृषि मंडी, रोडवेज, सागर होटल, उर्मुल डेयरी, वसंत विहार, vलालगढ़ पैलेस, कर्णी सिंह स्टेडियम, समता नगर सेक्टर-सी, समता नगर,
करणी नगर सेक्टर ए एव बी, लालगढ पैलेस, करणी नगर सेक्टर डी एंव ई, आर.ए.सी. कॉलोनी, करणी सिंह स्टेडियम, हॉर्स फार्म, कैमल फार्म,कीन कॉलेज, विजयवर्गीय धाणी, वसुंधरा कॉलोनी, सूर्य कुंज, कल्ला फैक्ट्री, शिव बाड़ी चोराहा, शिव मंदिर, पीएचईडी, के.के. कॉलोनी का कुछ हिस्सा, संस्कार सदन, शिव कॉलोनी, शिव बाड़ी, अंबेडकर कॉलोनी,
नवल बस्ती, हरिजन बस्ती, शिवबाड़ी गांव, शिवबाड़ी गांव, हरिजन बस्ती, चांद कॉलोनी, उदयरामसर गांव, बाईपास रोड, उदयरामसर रेलवे स्टेशन, एन.एच. 89, धारनिया पेट्रोल पंप, चंडोक पेट्रोल पंप, हनुमान मंदिर और ग्रामीण बरसिंहसर बाईपास, जयपुर रोड बाईपास और ग्रामीण (कृषि कनेक्शन), दादाबाड़ी मंदिर और ग्रामीण (कृषि कनेक्शन),
उदयरामसर कृषि, वृंदावन एन्कलेव, वृंदावन फेज-2, गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, वृंदावन मुख्य कार्यालय, शास्त्री पार्क, वृंदावन एन्क्लेव फेज-2, वृंदावन फेज 1. दिल्ली पब्लिक स्कूल, वृंदावन वेस्ट ब्लॉक, सागर सेतु, हिमतासर कृषि, हिमतासर गांव, रायसर कृषि, रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजी. कॉलेज, जैन ढाबा के पास एरिया,
हनुमान नगर, जयपुर रोड, ठोलिया डेयरी,शर्मा कॉलोनी, बंगाली मन्दिर, परदेशीयो की बगीची, बागीनाडा, सुनारो की बगीची, गोल्डन चौकी, धोबी तलाई, दम्माणी क्वार्टस, रेल्वे वशिगं लाइन, सूरज टॉकिज, बाबू होटल, भारत होटल, उत्सव होटल, पट्टी पेड़ा, वेटेनरी अस्पताल, बांदरा बास, लक्की मॉडल स्कूल, काली माता मन्दिर, पंचमुखा, कब्रस्तिान,
हरिजन बस्ति, रतन ब्रेड, हीरो होण्डा शो रूम, छीपों का मौहल्ला, भगवानपुरा, पीपल गट्टा, कयान नगर, सिने मैजिक के पास, रोड न 7, भैरूजी मन्दिर, जसनाथ चौक, पुनियां चौक, हनुमान मन्दिर के पास, एस.बी.आई बैंक, खतुरिया भवन, खंजाची भवन, चौपड़ा कटला, राजगढ आफिस, आई हॉस्पिटल, फोर्टिस अस्पताल, रिलायंस फ्रेश, वाटर वर्क्स, रानी बाजार रोड न 1 से 12, एफ.सी.आई. गोदाम,
इंदिरा कॉलोनी, एफ.सी.आई. गोदाम, भुट्टा कुआं, इंदिरा कॉलोनी, फातिपुरा, उर्मूल सर्कल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल,बीएसएनएल कार्यालय, सदर थाना, मजीसा बास, दयानंद पब्लिक स्कूल, पुरानी कचहरी, मेहाई स्कूल, सादुल क्लब, मेघवलो का मोहल्ला, नैनो का बास, बी.एस.एन.एल. टॉवर, रिडमलसर गांव, जोधपुर बाईपास, कृषि, आजाद नगर, स्वर्ण जयंती, गोविंद विहार का क्षेत्र।
स्वास्थ्य एवं साहित्य संगम की काव्य गोष्ठी में श्रोता हुआ मंत्रमुग्ध
----------------------------------------------------
हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा की काव्य सरिता प्रवाहित हुई
---------------------------------------------------
बीकानेर 9 जून 2024
स्वास्थ्य एवं साहित्य संगम के राष्ट्रीय कवि चौपाल की तरफ से शार्दुल स्कूल मैदान स्थित राजीव गांधी भ्रमण पथ स्थित पंचवटी में स्वास्थ्य एवं साहित्य संगम राष्ट्रीय कवि चौपाल के साप्ताहिक काव्य पाठ कार्यक्रम की 467वीं कड़ी आयोजित की गई।
कार्यक्रम समन्वयक क़ासिम बीकानेरी में बताया कि आज हुई काव्य गोष्ठी में नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के युवा एवं वरिष्ठ रचनाकारों ने काव्य की सरिता प्रवाहित की। सभी रचनाकारों की रचनाओं पर श्रोताओं ने भरपूर पसंद किया और दाद देकर कवियों,शायरों एवं कवयित्रियों की ख़ूब हौसला अफ़ज़ाई की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी एवं हिंदी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार सरदार अली पड़िहार ने की। आपने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि कवि चौपाल मैं आकर आधुनिक आनंद और दिल को सुकून मिलता है। प्राकृतिक वातावरण में काव्य पाठ करने से तन और मन प्रफुल्लित हो जाता है।
काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि हंसराज साध ने कहा कि कभी चौपाल में आकर सभी कवि और श्रोता आध्यात्मिक रंग में रंग जाते हैं। कविताओं कवियों की कविताओं से मन प्रसन्न हो जाता है।काव्य गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि गोरखपुर मूल के कवि आशुतोष शुक्ल ने कहा की उन्हें पूरे देश के कई हिस्सों में जाने का अवसर मिला लेकिन इस तरह का काव्य पाठ का कार्यक्रम उन्हें कहीं और देखने को नहीं मिला। बीकानेर की धरती धन्य है जो यहां इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर शुक्ला ने हिंदी भाषा पर केंद्रित अपनी रचना के जरिए श्रोताओं से भरपूर तारीफ़ें पाई।
आज हुई काव्य गोष्ठी में दो दर्जन रचनाकारों ने रचना पाठ किया जिसे श्रोताओं ने भरपूर पसंद किया और ख़ूब दादो-तहसीन से नवाज़ा । वरिष्ठ शायर वली मोहम्मद ग़ौरी ने अपनी ग़ज़ल के इस शे'र के ज़रिए श्रोताओं को लुत्फ़अंदोज़ कर दिया-"तूफ़ान का भी करना है हिम्मत से सामना/ हमको नहीं है देखना पतवार की तरफ।" हास्य कवि बाबूलाल 'बमचकरी' ने 'ससुर जी पर केंद्रित राजस्थानी पैरोडी' के प्रस्तुतीकरण से श्रोताओं को हंस हंस कर लोटपोट कर दिया। वरिष्ठ कवयित्री सरोज भाटी की कविताओं ने काव्य गोष्ठी में एक नया रंग भरा। कृष्णा वर्मा ने अपनी उम्दा कविता प्रस्तुत की। कवि किशन नाथ खरपतवार ने अपनी राजस्थानी कविता के प्रस्तुतीकरण से काव्य गोष्ठी को परवान चढ़ाया। कवि लीलाधर सोनी ने 'महाराणा प्रताप की शान में अपनी कविता प्रस्तुत की। कवि महबूब देशनोकवी ने अपनी कविता से भरपूर दाद पाई । इनके अलावा कभी गोष्ठी में कवि शमीम अहमद 'शमीम', शिव प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी नारायण आचार्य ने साइकिल पर केंद्रित अपनी उम्दा कविता पेश की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति करके समस्त कवियों ने देश के प्रति अपने सम्मान को प्रकट किया।
साथ ही कवि चौपाल के संरक्षक नेमचंद गहलोत के अस्वस्थ होने पर उनकी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए सभी रचनाकारों एवं आगंतुकों ने दुआएं एवं प्रार्थनाएं की।
काव्य गोष्ठी में श्रोताओं के रूप में पवन चड्ढा, अनीस,अहमद, परमेश्वर सोनी,धर्मेंद्र राठौड़, नेमीचंद पंवार, रविकांत प्रेमी,सूरजमल, मोहम्मद ज़रीफ़, मुकेश कुमार और कैलाश दान चारण सहित अनेक लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का सरस संचालन ओजस्वी कवि लीलाधर सोनी ने किया। अंत में सभी का आभार क़ासिम बीकानेरी ने ज्ञापित किया।
बीकानेर आर्थोपेडिक्स सर्जन सोसायटी का गठन - डॉ बी एल खजोटिया अध्यक्ष बने - राज्य स्तरीय कांफ्रेंस "मिडटर्म रोजाकोन - 2024" सितंबर में
बीकानेर 9 जून। बीकानेर आर्थोपेडिक्स सर्जन सोसायटी का गठन किया गया है जिसमे डॉ बी एल खजोटिया अध्यक्ष चुने गए है । सोसायटी द्वारा बीकानेर में राज्य स्तरीय कांफ्रेंस "मिडटर्म रोजाकोन - 2024"का आयोजन सितंबर में किया जाएगा ।
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में आयोजित सोसायटी की प्रथम बैठक में आर्थोपेडिक्स के से.नि. सीनियर प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष डॉ शशिकांत अग्रवाल मुख्य अतिथि थे । नव निर्वासित अध्यक्ष डॉ बी एल खजोटिया ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि सोसायटी में डॉ आर पी लोहिया सचिव, डॉ अजय कपूर संयुक्त सचिव, डॉ प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए है । डॉ सुरेंद्र चोपड़ा, डॉ अमिताभ सुधार उपाध्यक्ष चुने गए है ।कार्यकारिणी में नगर के वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ आर जी गुप्ता, डॉ जी एस विजय, डॉ शशिकांत अग्रवाल, डॉ आर पी एस तोमर, डॉ शिवओम शुक्ला, डॉ बी एल चोपड़ा वरिष्ठ सलाहकार बनाए गए है । कार्यकारिणी में डॉ मनोज भामा, डॉ समीर पंवार, डॉ रोचक तातेड, डॉ पंकज मेहता, डॉ पी डी वर्मा, डॉ लक्ष्य चौधरी, डॉ ऋषभ सोनी को सदस्य बनाया गया है ।
राज्य स्तरीय कांफ्रेंस "मिडटर्म रोजाकोन - 2024"
बैठक में डॉ बी एल खजोटिया ने बताया कि आगामी 14- 15 सितंबर को बीकानेर के रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में राजस्थान आर्थोपेडिक्स सर्जन एसोसिएशन की राज्य स्तरीय कांफ्रेंस "मिडटर्म रोजाकोन - 2024" का आयोजन किया जाएगा जिसकी थीम "जोड़ों के फ्रेकचर्स" पर होगी । इस विषय पर संवाद, पैनल डिस्कसन, शोधपत्र प्रस्तुति, कार्यशाला आदि का आयोजन होगा ।
बैठक में डॉ श्रीधर पुरोहित, डॉ जे पी सारस्वत, डॉ विक्रांत शेखावत, डॉ दिनेश अग्रवाल, डॉ मोहम्मद आरिफ, डॉ अश्विनी जांगिड़, डॉ संजय तंवर, डॉ मनीष लांबा सहित अस्थिरोग विशेषज्ञ शामिल थे ।













यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...