2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
बीकानेर सदर जाट समाज के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिया अर्जुनराम को समर्थन
बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का चुनाव अभियान दिन प्रतिदिन परवान चढ़ रहा है। इसी क्रम में बीकानेर सदर के जाट समाज ने भी भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को जिताने के लिए समर्थन दे दिया है।
बुधवार को बीकानेर में हुए राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में समाज के सरपंचों व कार्यकर्ताओं ने खुलकर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का साथ देने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में रामदयाल कस्वां सरपंच केसरदेसर, रूघाराम गोदारा सरपंच बरसिंहसर, तोलाराम तरड़ स्वरूपदेसर, प्रहलादराम मास्टर स्वरूपदेसर, रामनिवास कस्वां उप प्रधान बीकानेर, तोलाराम कूकणा सरपंच पेमासर,
रामलक्ष्मण गोदारा सरपंच कालासर, चतराराम मूंड सरपंच मूंडसर, मोहन लाल सियाग लालमदेसर, रामकिसन सियाग पलाना, रूघाराम कड़वासरा पलाना, भंवरलाल सियाग बासी, गुमानाराम गोदारा बरसिंहसर, मनोहरलाल सियाग पूर्व प्रधान प्रतिनिधी, जगदीश सियाग पलाना, महेश मूंड जिला महामंत्री,
सहीराम सियाग मंडल अध्यक्ष पलाना, अर्जुन कड़वासरा बरसिंहसर, रामरतन सियाग स्वरूपदेसर, भागीरथ मूंड पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सभी ने एक मत होकर राष्ट्र निर्माण को समर्पित इस चुनाव में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के संकल्प को सिद्धि में परिणीत करने का आह्वान किया व भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल को रिकाॅर्ड मतों से विजयी बनाने के लिये पूरे जोश व उत्साह से जनसम्पर्क करने का संकल्प लिया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...