2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
वीडियो : लोकसभा चुनाव देश के निर्माण के देश के सुधार के चुनाव होते है – अर्जुनराम मेघवाल
भाजपा प्रत्याषी का पूर्व विधायक के साथ नोखा विधानसभा में सघन जनसंपर्क
भट्टड, धारणीया, राजपुरोहित, छिंपा, सारस्वत ने मांगे वोट
रासीसर, जेगला, देसलसर, जांगलू, पिथरासर में हुई चुनावी सभाएं
डबल इंजन की सरकार हेतु 400 पार का लिया संकल्प
विस्तृत समाचार सबसे नीचे 👇
बीकानेर। बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल ने आज नोखा विधानसभा के रासीसर, जेगला, देसलसर, जांगलू, पिथरासर आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान मेघवाल ने कहा लोकसभा चुनाव देश के निर्माण के देश के सुधार के चुनाव होते है नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में जगह जगह बम्ब फूटते थे हम भी समाचार पत्रों में यही पढ़ते और सुनते थे।
कभी किसी शहर में किसी ट्रेन में, बस स्टॉप पर बंब फट गया है हर समय आम आदमी में भय का वातावरण रहता था महानगरों में जब तक बाहर काम करने वाला व्यक्ति जब तक घर नहीं पहुंचता था घर के लोग भयभीत और आशंकित रहते थे।
कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के शिकार देश के हजारों लग हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने कहा में तुष्टिकरण की राजनीति नही करूंगा और आज नतीजा आपके सामने है देश में पिछले 10 साल में कही किसी प्रकार की अनहोनी घटना नहीं हुई।
यही है मोदी की गारंटी की भी गारंटी यही है केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पीएम व सीएम ने जनता से जो वादे किये उन्हें समयबद्व तरीके से पूरा किया है।
बात चाहे भारतमाला प्रोजेक्ट की हो या पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने की। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास को अपना ध्येय मानते हुए अनेक योजनाएं चलाई। जिसका लाभ आज सभी वर्गों को मिल रहा है। पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने मोदी सरकार व भजन सरकार की 100 दिवसीय योजनाओं को गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की बात कही।
इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, आसकरण भट्टड, कैलाश विश्नोई, मांगू सिंह, डॉ महेन्द्र संचेती, महेन्द्र चौहान,रिछपाल सिंह, रामरतन तर्ड, रामदयाल मेघवाल, रासीसर सरपंच उदाराम, राजाराम धारणिया, पंकज मेघवाल, शंकरलाल डेलू, नवीन मेघवाल, भूराराम, जगदीश, रामनिवास मंडा, रामलाल, सांवरलाल, सरपंच मनोज राणा,
जेगला में पूर्व सरपंच रामधन पूनिया, बाबूराम, कृष्णाराम, सुभाष, हेतराम पूनिया, रतिराम, भागीरथ पंडित, भखूराम नाई, कैलाश, चन्दूराम, मांगीलाल, जांगलू सरपंच बनवारी, उपसरपंच जगदीश, पूर्व सरपंच भीखालाल, मोहन, गैनाराम, प्रधान प्रतिनिधि रामरतन, मंडल रामदयाल, हड़मान, देसलसर में भगवान सिंह, जयसिंह, जेठूसिंह, नरेन्द्र राजपुरोहित, खुशाराम, नरेन्द्र चौहान, इमिलाल, जगदीश भार्गव,श्रवण प्रजापत, उस्मान अली, हन्ताराम, महावीर महाराज, पिथरासर में सरपंच हुकमाराम,
रामकरण, मनीराम धायल, रामेश्वरलाल, छत्तूराम, गोपीराम, शिवरतन, जयप्रकाश, बनवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याषी का पूर्व विधायक के साथ नोखा विधानसभा में सघन जनसंपर्क
भट्टड, धारणीया, राजपुरोहित, छिंपा, सारस्वत ने मांगे वोट
रासीसर, जेगला, देसलसर, जांगलू, पिथरासर में हुई चुनावी सभाएं
डबल इंजन की सरकार हेतु 400 पार का लिया संकल्प
दिनांक 4 अपै्रल 2024, बीकानेर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने नोखा विधानसभा क्षेत्र मंे पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के साथ गांव रासीसर, जेगला, देसलसर, जांगलू, पिथरासर में चुनावी चैपाल में भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की।
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि देश में मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में ऐतिहासिक विकास कार्य किये। जिससे आज भारत विश्व गुरू की ओर अग्रसर है एवं आर्थिक जगत में बुलन्दियों को छू रहा है । मोदी सरकार में इस देश से आतंकवाद से लगभग सफाया हो गया है और इन दस सालों में देश के किसी भी शहर में बम विस्फोट व आंतकी हमला नहीं हुआ है।
भापजा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा के कमल के निशान पर बटन दबाकर फिर एक बार मोदी सरकार लाने की अपील की एवं क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया।
चुनावी चैपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान में भाजपा के सतारूढ होते ही पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार ने पेट्रोल व डीजल की दरों में राहत देकर आमजन को सीधा फायदा पहुंचाया है । उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने रेलवे-सड़क और विशेषकर हाइवे निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है । कृषि एवं कृषक कल्याण के क्षेत्र में मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान मृदा हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, एवं किसान सम्मान निधि जैसे प्रावधान लाकर ग्रामीण क्षेत्र को समृद्ध करने का प्रयास किया है। बिहाली लाल बिश्नोई ने चुनावी चैपाल में उपस्थित जन समूदाय से भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को रिकाॅर्ड मतों से विजयी बनाए ताकि गांव- गुवाड से दिल्ली तक के विकास की राह प्रशस्त हो।
चुनावी जनसंपर्क के दौरान मण्डल अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह, जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़, राजाराम धारणिया, सरपंच उदाराम मेघवाल, सरपंच मनोज ढोली,सरपंच बनवारीलाल सियाग, सरपंच हुकमाराम मेघवाल, मांगीलाल मण्डा, सरपंच ऋषि राज रोडा, महावीर सारस्वत रोडा, पूर्व सरपंच हरीराम सीगड़, पूर्व सरपंच मनोहरलाल भादू, हेतराम गोदारा, बनवारीलाल डेलू, पार्षद जेठूसिंह राजपूरोहित, बिरमाराम मेघवाल, बनवारी तर्ड, जगदीश छींपा, अमराराम लोळ, पूर्व सरपंच भीखाराम मेघवाल, प्रताप सिंह पींपासर, नरेन्द्र चैहान, रिछपाल फोजी, सुभाष भाम्भू, हेतराम धायल, कैलाश धायल, रामस्वरूप धायल, कैलाश सियाग ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर फिर एक बार मोदी सरकार लाने का आह्वान किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...