2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
चोरी की बाइक बरामद, आरोपी चोर गिरफ्तार
बीकानेर ।
बीकानेर में कोटगेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी से पूछताछ में कुछ अन्य वारदातें भी खुल सकती हैं। यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव के दौरान चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के दौरान की गई।
पुलिस के मुताबिक 22 दिसंबर 2023 परिवादी दीपक प्रजापति निवासी कुन्हाड़ी जिला कोटा बीकानेर हाल एप्पल एमेजीन स्टोर रानी बाजार बीकानेर ने रिपोर्ट दी कि 17 दिसंबर 2023 को मैं अपने स्टोर पर मेरी मोटरसाईकिल पल्सर 150 सीसी आरजे 20 बी ए 1300 से आया था
और मैने मोटर साईकिल को सिल्वर स्कूवायर मोल रानी बाजार के बेसमेन्ट की पार्किंग में खड़ी किया था दिन भर डयूटी करने के बाद जब रात 10 बजे में पार्किंग में मेरी मोटर साईकिल लेने गया तो वहां से मेरी मोटर साईकिल लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना क्षेत्र में हो रही दुपहिया वाहन चोरियों को रोकने के लिए थानाधिकारी मनोज कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर इलाका थाना में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी गई। तथा थाना टीम द्वारा पुलिस थाना बीछवाल में मोटर साईकिलों की चोरियो में गिरफ्तार शुदा आरोपी हंसराज से सिलवर स्कॉयर से बजाज पल्सर मोटरसाईकिल चोरी करने के संबंध में पुछताछ की तो गिरफ्तार शुदा आरोपी हंसराज पुत्र पूनमचंद निवासी सरकारी स्कूल के पास नाधूसर पुलिस थाना पांचू हाल बुगडी थाना चाखू जिला फलौदी ने उक्त मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 20 बी ए 1300 को चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी हंसराज को न्यायालय से प्रोडेक्शन वारंट पर प्राप्त कर बाद पुछताछ कर गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरीशुदा वाहन एमसी बरामद की गई। थाना टीम द्वारा आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा हैं।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...